{"_id":"576a604e4f1c1b9172b486ce","slug":"women-s-congress-tomatoes-onions-inflation-central-government-performance-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में टमाटर, प्याज लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में टमाटर, प्याज लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 22 Jun 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस की सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
जिला महिला कांग्रेस की प्रधान किरण ढिल्लों की अगुवाई में इकट्ठा हुई बड़ी गिनती में महिलाओं ने बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर गुस्साई महिलाओं ने हाथों में टमाटर, प्याज और आलू उठा रखे थे। महिलाओं ने मोदी सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने की मांग की ताकि आम आदमी दो वक्त की रोटी आसानी से खा सके।
किरण ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को अच्छे दिन लाने के वादे करके सत्ता में आए थे, लेकिन उनकी सरकार में हालात आज यह हैं कि कुछ दिन पहले तक 10 रुपये किलो में बिकने वाला टमाटर 60 रुपये किलो के भाव में बिक रहा है। प्याज और आलू भी क्रमवार 25 से 30 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहे हैं। दालों के रेट में भी रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। आम आदमी के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।
उधर पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ने भी कई तरह के अतिरिक्त टैक्स लगाकर जनता पर बोझ डाल दिया है। इस समय पंजाब में पेट्रोल, डीजल और बिजली दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे अधिक रेटों पर मिल रहे हैं। ढिल्लों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सरकार ने इस बढ़ रही महंगाई पर काबू न पाया, तो जगह-जगह पर सरकार के खिलाफ धरने व प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर मधु शर्मा, मनीषा उप्पल, जैसमनी ढिल्लों आदि मौजूद रहे।