फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Women prisoners will be able to come out and become fashion designers

महिला कैदी बाहर निकल कर बन सकेंगी फैशन डिजाइनर 

Sat, 03 Sep 2022 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women prisoners will be able to come out and become fashion designers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद महिला कैदी अब बाहर निकलकर फैशन डिजाइनर बन सकेंगी। कैदियों के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए रोजगारोन्मुखी सिखलाई देने के लिए फैशन डिजाइनिंग कोर्स शुरू किया गया है। सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज (लड़की) की ओर से कराए जाने वाले इस छह महीनों के कोर्स में 35 महिला कैदियों का फिलहाल पंजीकरण किया गया है। इसकी पुष्टि जेल सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा ने की है।

जेल सुपरिंटेंडेंट सरकारी पॉलीटेक्निक के कंप्यूटर विभाग के प्रमुख नरिंदर सिंह ढींडसा, लेक्चरर हरमनजीत सिंह निजर और ट्रेनर राजवंत कौर ने इसके लिए प्रयास किए हैं। इसके लिए ट्रेनर, कच्चा माल और जरूरी मशीनें कॉलेज की ओर से ही मुहैया कराई जाएंगी। प्रशिक्षण के बाद कॉलेज की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed