फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Woke to the smell of flowers blooming, Punjabi University

फूलों की खुशबू से खिल उठी पंजाबी यूनिवर्सिटी

Fri, 20 Dec 2013 11:36 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 20 Dec 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woke to the smell of flowers blooming, Punjabi University
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी की फिजा शुक्रवार को फूलों की खुशबू से महक उठी। मौका था यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित पांचवीं गुलदाऊदी प्रदर्शनी, जिसका उद्घाटन वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि फूल कुदरत की बहुमूल्य देन हैं और हमारा जीवन भी फूलों की तरह होना चाहिए। फूलों से वातावरण भी शुद्ध होता है और स्वच्छ वातावरण शुद्ध मानसिकता में इजाफा करता है और हम सकारात्मक सोच की तरफ कदम बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए हार्टिकल्चर विभाग की उपमंडल इंजीनियर रूपिंदर कौर मान ने बताया कि इस शो में विभिन्न केटेगरियों में गुलदाऊदी की 350 किस्मों के मुकाबले कराए गए। इनमें बारादरी गार्डन पटियाला, यूनिवर्सिटी माडल स्कूल, बाटनी विभाग, म्यूनिसपल कारपोरेशन, एनआईएस, कुतबनपुर नर्सरी और नेशनल नर्सरी पटियाला और बहुत सारे व्यक्तियों ने निजी तौर पर भाग लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में डॉ. कुशल सिंह, डा. रणजीत सिंह सहायक प्रोफेसर फ्लोरीकल्चर और लैंडस्केपिंग विभाग पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना की ओर से प्रतियोगिता में आई एंट्रियों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो में पीयू के हार्टिकल्चर विभाग की ओर से करीब 2500 गमलों में गुलदाऊदी की विभिन्न किस्में प्रदर्शित की गईं। वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने मुकाबलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. परमजीत सिंह डीन अकादमिक मामले, डॉ. कुलबीर सिंह ढिल्लों डीन विद्यार्थी भलाई, पवन कुमार सिंगला कंट्रोलर परीक्षा आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed