{"_id":"6159d21b8ebc3e0de65e3acc","slug":"will-get-justice-soon-in-sacrilege-cases-randeep-singh-patiala-news-pkl428864121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामलों में बहुत जल्द मिलेगा इंसाफ-रणदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी मामलों में बहुत जल्द मिलेगा इंसाफ-रणदीप सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पंजाब के खेती एवं किसान भलाई और फूड प्रोसेसिंग विभागों के मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले पर जल्द न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस बात पर वचनबद्ध है कि बेअदबी के आरोपियों को सजा दिलाई जाए। पूरी उम्मीद है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एक माह के अंदर हो जाएगी। वह कैबिनेट मंत्री बनने के बाद नाभा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
रणदीप सिंह ने कहा कि अमलोह के लोगों के प्रेम कारण ही आज वह कैबिनेट मंत्री बन सके हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, जिनके पास गृह विभाग भी है, वह इस काम में लगे हुए हैं। इसलिए वह विश्वास के साथ कहते हैं कि एक माह के अंदर-अंदर इंसाफ जरूर मिल जाएगा।
किसानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बहुत जल्द खेती पर एक पंजाब का विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जाएगा, ताकि काले कानूनों का सामना कर संघर्ष कर रहे किसानों को राहत दी जाए। आगे कहा कि सरकार की ओर से किसान बोर्ड गठित करके किसानों को साथ लेकर उनका विश्वास हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
अगर आज किसान हैं, तो ही हिंदुस्तान है। इसलिए केंद्र को तुरंत काले कानून रद्द कर देने चाहिए। साथ ही दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनावों को बड़े अंतर से जीतकर कांग्रेस दोबारा से पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने डीसी समेत अन्य अधिकारियों से बैठक करके उनको सरकार की योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने के आदेश दिए। इस मौके पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से मंत्री को गार्ड आफ आनर भेंट किया गया।