{"_id":"67b4bdc283069a78bd004c39","slug":"when-the-daughter-did-not-have-a-child-the-father-kidnapped-the-child-patiala-news-c-284-1-ptl1001-7159-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: बेटी के पास औलाद नहीं थी तो पिता ने अगवा कर लिया बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: बेटी के पास औलाद नहीं थी तो पिता ने अगवा कर लिया बच्चा
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार, अगवा बच्चा सुरक्षित बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला में बड़ी बारादरी के नजदीक शेरां वाला गेट के फुटपाथ पर माता-पिता के साथ सो रहे एक छह माह के बच्चे को अगवा कर लिया गया। मामला सामने आने के कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अगवा किए बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुख्यारोपी की बेटी को शादी के 9 वर्षों बाद भी कोई औलाद नहीं थी। आरोपी ने अपनी बेटी के लिए बच्चे को अगवा किया था। बच्चे को माता-पिता को साैंप दिया गया है। आरोपियों की पहचान बिट्टू निवासी झुग्गियां दाना मंडी सरहिंद रोड पटियाला और पप्पू निवासी भादसों रोड नजदीक एचपी पेट्रोल पंप झुग्गियां गांव जस्सोवाल पटियाला के तौर पर हुई है। एसएसपी डाॅ. नानक सिंह ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि सोमवार को थाना लाहौरी गेट पटियाला में जंगली नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 फरवरी की रात वह पत्नी व बच्चों के साथ नजदीक शेरां वाला गेट के पास बने फुटपाथ पर सोया था। वहां से उसका छह महीने का बेटा अति अगवा हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने पटियाला में वीर हकीकत राय स्कूल की बैकसाइड रेलवे स्टेशन की तरफ अगवा किए बच्चे को ले जाते आरोपी बिट्टू और पप्पू को काबू कर लिया। पप्पू की बेटी नीलम निवासी बस्ती मुंडी खरड़ को शादी के करीब 9 साल बाद भी औलाद नहीं थी। इसलिए पप्पू ने बच्चे को अगवा करने की साजिश रची। पप्पू के खिलाफ पहले भी पटियाला के थाना त्रिपड़ी में नशे की तस्करी के आरोप में केस दर्ज है।