Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Weather changed due to western disturbance, alert for light to moderate rain in four districts today

Patiala News: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, चार जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट

Sat, 14 Nov 2026 07:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Weather changed due to western disturbance, alert for light to moderate rain in four districts today
पंजाब में आज से छाएगा हल्के से मध्यम कोहरा, 3 से 4 डिग्री गिरेगा रात का पारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में मौसम ने करवट ली है। शनिवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए और बेहद हल्की बारिश हुई। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक बढ़ी है।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए अलर्ट जारी किया है। फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। रविवार से राज्य में सुबह व रात को हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 20 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

तापमान की स्थिति
शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 1.6 डिग्री की कमी आई है। यह सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। पंजाब में 12.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पठानकोट सबसे ठंडा स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed