{"_id":"f9f49e20ae3d367a94b3a0315e21e57f","slug":"when-mounted-on-poles-current-repairs-began-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे पर चढ़कर मरम्मत करते करेंट लगा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे पर चढ़कर मरम्मत करते करेंट लगा, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 07 Jun 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनक में रविवार को बिजली कर्मियों के साथ निजी तौर पर मरम्मत करते समय एक व्यक्ति को करेंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक वचार घंटे तक खंभे पर ही लटका रहा। इसके बाद गुस्साए मृतक के परिजनों तथा मकरोड़ साहिब के निवासियों ने शव टोहाना बैरीयर कैचिया में रखकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया।
मृतक के पिता भाग सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे बिजली मुलाजिम उनके पुत्र निहाल सिंह (42) को यह कहकर घर से गए कि न्यू मकोरड फीडर में खराबी है और उसे ठीक करना है। इसके लिए बिजली सप्लाई ग्रिड से बंद करवा दी गई है।
इस दौरान जब निहाल सिंह बिजली के खंभे पर बिजली का जैंपर खोलने लगा, दूसरा खोलने के लिए जैसे ही उसने जैंपर को हाथ डाला तो उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और वह खंभे पर ही लटक गया।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही गांववासी मौके पर पहुंचे लेकिन बिजली विभाग का कोई मुलाजिम अथवा अधिकारी नहीं पहुंचा। शव खंभे पर चार घंटे तक लटकता रहा।
इसके बाद गांववासियों का गुस्सा फूट पड़ा और शव को नीचे उतारक मूनक टोहाना चौक पर रखकर रोष प्रदर्शन किया। गांववासियों शाम सिंह, सरपंच हरमेल सिंह, गुरिंदरजीत सिंह, प्रताप सिंह आदि ने मांग की कि आरोपी बिजली मुलाजिम खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
इसके साथ ही परिवार को आर्थिक मदद भी की जाए। प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे पावरकॉम के एक्सईएन जसपाल सिंह ने कहा किपावरकॉम की तरफ से पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को काम दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद गांववासियों ने धरना समाप्त कर दिया।