फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   wheat crop, grain market, wheat lifting, 76 percent lifting, patiala, punjab

मंडियों में 76 फीसदी गेहूं की लिफ्टिंग पूरी

Thu, 28 Apr 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 28 Apr 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
wheat crop, grain market, wheat lifting, 76 percent lifting, patiala, punjab
गेंहू - फोटो : demo
मौसम में बदलाव के कारण गर्मी के लगातार बढ़ने से दक्षिणी पंजाब के पटियाला जिले की मंडियों में गेहूं का खरीद सीजन अब तकरीबन खत्म होने वाला है।
विज्ञापन


करीब 20 दिन तक चले इस सीजन दौरान अब तक किसानों को गेहूं खरीद के 881 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है। वहीं मंडियों में 76 फीसदी गेहूं की लिफ्टिंग भी की जा चुकी है।

डीसी रामवीर सिंह ने वीरवार को बताया कि एक तरफ किसानों को उनकी फसल का भुगतान तेजी से किया जा रहा है। वहीं मंड़ियों में फसलों की भी तेजी के साथ लिफ्टिंग कराई जा रही है। जिले की 105 मंडियों में अब तक कुल सात लाख 21 हजार टन गेहूं की आवक हुई है।
विज्ञापन


इसमें से तीन दिन यानी 72 घंटे पहले तक आई सात लाख चार हजार टन गेहूं में से पांच लाख 38 हजार टन की लिफ्टिंग की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में जहां करीब चार हजार टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं 33 हजार टन की लिफ्टिंग भी की जा चुकी है। ऐसे में अब मंडियां खाली होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जिले में किसानों से पिछले दो दिनों यानी 48 घंटे पहले तक खरीद की गई सात लाख तीन हजार टन गेहूं में से 82 फीसदी गेहूं की 881.235 करोड़ की अदायगी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed