फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Well known poet Dr. Sultana Begum died in Patiala after long illness

दुखद: जानी मानी शायरा डॉ. सुल्ताना बेगम का पटियाला में निधन, लंबे समय से चल रहीं थीं बीमार 

Sat, 28 May 2022 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 May 2022 04:15 PM IST
सार

मुसलमान परिवार में जन्मी डॉ. बेगम का परिवार पाकिस्तान से पंजाब आया था। उन्होंने सिख भांगड़ा कलाकार अवतार सिंह तारी से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। 

विज्ञापन
Well known poet Dr. Sultana Begum died in Patiala after long illness
डॉ. सुल्ताना बेगम। - फोटो : फाइल

विस्तार

जानी-मानी शायरा डॉ. सुल्ताना बेगम (72) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद पटियाला में निधन हो गया। रविवार को उन्होंने पंजाबी सभ्याचार नारी विरसा मंच की ओर से भाषा विभाग में रखे एक कार्यक्रम में बतौर विशेष मेहमान शिरकत करना था, लेकिन इससे पहले ही यह अनहोनी हो गई। डॉ. बेगम के मुख्य शायरी संग्रहों में कतरा-कतरा जिंदगी, लाहौर किनी दूर, शिगूफे, गुलजारां और बहारां आदि शामिल है। वह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुई थीं। 

विज्ञापन


डॉ. बेगम पटियाला की रहने वाली थीं और आजकल अपनी बेटी के साथ रह रही थीं। उनके निधन पर पंजाबी साहित्य सभा के प्रधान डा. दर्शन सिंह आशट ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. बेगम के निधन से पंजाबी साहित्य के क्षेत्र को कभी न पूरा होने वाली क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


डॉ. आशट ने बताया कि एक मुसलमान परिवार में जन्मी डॉ. बेगम का परिवार पाकिस्तान से पंजाब आया था। आगे चलकर उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से संबंधित सिख भांगड़ा कलाकार अवतार सिंह तारी से शादी कर ली। उनकी दो बेटियां हैं। डॉ. बेगम ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में काम करते बिताया। जहां उन्होंने स्कूल की बहुत सारी पाठ्य पुस्तकें लिखीं। नौकरी से रिटायरमेंट के बाद 2007 में उन्होंने लिखना शुरू कर दिया। उनके शायरी संग्रहों को लोगों का खूब प्यार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed