फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Weather changes in Punjab Rain accompanied by strong winds

पंजाब में बदला माैसम: मानसा में भारी बारिश से जलभराव, पठानकोट में काले बादलों से दिन में हुआ अंधेरा

Thu, 15 Oct 2026 09:50 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/पठानकोट Published by: Nivedita Updated Thu, 15 Oct 2026 09:50 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 17 से 20 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
 

विज्ञापन
Weather changes in Punjab Rain accompanied by strong winds
पंजाब में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में वीरवार को मौसम के मिजाज बदल गए। मानसा में आज सुबह भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। कई जगहों पर लोगों के घरों में भी पानी घुसने की सूचना है।
विज्ञापन


बारिश के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। मंडियों में खुले में पड़ा धान बारिश के कारण भीग गया है। खेतों में धान की कटाई का काम पहले ही पिछले दिनों हुई बारिश के कारण प्रभावित हो रहा था। अब दोबारा बारिश होने से कटाई में और देरी होने की आशंका है। इसके अलावा खेतों में नरमे की चुगाई का काम भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन


वहीं फरीदकोट, राजपुरा समेत कई शहरों में तेज हवाओं के साथ आई बरसात से माैसम में ठंडक घुल गई।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के बठिंडा स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र की विशेषज्ञ डॉ. जतिंदर कौर ने 15 अक्तूबर को बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। उन्होंने बताया था कि पंजाब के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को सलाह दी थी कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करें और फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए पहले से जरूरी प्रबंध करें। कटाई के लिए तैयार धान की फसल को मौसम साफ होने पर जल्द काटने का प्रयास करें। कटी हुई फसल को बारिश से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखें।

डॉ. जतिंदर कौर ने मंडियों में पड़े धान और अन्य फसलों को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से अच्छी तरह ढकने तथा पानी की निकासी के उचित प्रबंध करने की सलाह भी दी थी। उन्होंने नरमे की चुगाई मौसम साफ होने के बाद करने को कहा था।

खेतों में सिंचाई से बचने की सलाह
मानसा के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह सिद्धू ने बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को खेतों में सिंचाई करने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसान सब्जियों के खेतों में पानी जमा न होने दें और निकासी के उचित प्रबंध करें। तेज हवाओं के कारण फसलों के गिरने और अन्य नुकसान की आशंका को देखते हुए भी जरूरी सावधानियां बरतें।

शहर के निचले इलाकों में जलभराव
भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। कुछ स्थानों पर लोगों के घरों में भी पानी भरने से परेशानी बढ़ गई है। बारिश के चलते शहर में जलनिकासी व्यवस्था और किसानों के सामने खड़ी चुनौतियां एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

धरनास्थल पर भरा पानी
मानसा में देर रात हुई बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। वहीं, परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर डीसी तिकोणी चौक पर लगाए गए धरने की जगह पर भी पानी जमा हो गया, जिससे धरने पर बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना कमेटी के सदस्यों ने इस समस्या को लेकर डिप्टी कमिश्नर मानसा नवजोत कौर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद इंसाफ कमेटी के सदस्यों ने नगर काउंसिल मानसा के प्रधान भूषण कुमार मत्ती से फोन पर बातचीत की। कमेटी सदस्यों ने धरनास्थल पर जमा पानी निकालने के लिए मोटरें लगाने और दो घंटे के भीतर पानी की निकासी करवाने की मांग की।

उधर, परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान के तहत मानसा में बसें और दुकानें पूरी तरह बंद हैं। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से भी धरने को समर्थन दिया जा रहा है। 
Trending Videos

पठानकोट में दिन में अंधेरा, तेज बरसात से बढ़ी ठंड
पठानकोट में वीरवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 9:30 बजे के आसपास तेज बारिश होने से शहर की गलियों में अंधेरा छा गया। आसमान में छाए बादलों और बारिश के कारण दिन के समय भी रोशनी कम हो गई। बारिश तेज होने के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे।



मौसम में आए बदलाव के साथ ठंड का एहसास भी बढ़ गया। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकलते दिखाई दिए। बारिश के कारण सुबह के समय सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ। अचानक बदले मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed