फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   visit anaj mandi, agriculture minister tota singh, weat session, fahehgarh sahib

सरहिंद अनाज मंडी पहुंचे खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह

Thu, 07 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो,अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Thu, 07 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
visit anaj mandi,  agriculture minister tota singh, weat session, fahehgarh sahib
सरहिंद अनाज मंडी में पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह गेहूँ के खरीद प्रबंधों का जायज़ा लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से गेहूं की खरीद के लिए प्रदेश के सभी खरीद केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और किसानों को मंडियों में किसी किस्म की मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए वह खुद अनाज मंडियों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। कृषि मंत्री वीरवार को सरहिंद अनाज मंडी के अचानक दौरे के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अपनी फसल को पूरी तरह सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं। गेहूं का झाड़ कम होने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि बेमौसमी बरसात के कारण गेहूं का झाड़ कुछ कम हो सकता है।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के लिए जिले में पांच मार्केट कमेटियों में 33 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां खरीद एजेंसियों को अपेक्षित बारदाना मुहैया करवाया जा चुका है। इस मौके पर नगर काउंसिल सरहिंद के पूर्व प्रधान गुरविंदर सिंह भट्टी, सहायक जिला मंडी अफसर भूपिन्दरपाल सिंह और रशपिन्दर सिंह ढिल्लों उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed