फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   villages adjoining Ramnagar sainiyan blocked by villagers

बुखार, खांसी-जुकाम के बाद अस्पताल पहुंचा दुबई से लौटा युवक, जांच में निकला कोरोना पॉजिटिव

Tue, 31 Mar 2020 09:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 31 Mar 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
villages adjoining Ramnagar sainiyan blocked by villagers
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

दुबई से लौटा पटियाला का एक युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। फिलहाल युवक सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है। उधर सेहत विभाग की टीम उसके घर पहुंची। उसके संपर्क में आए पारिवारिक मेंबरों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सेहत विभाग के डॉ. सुमित ने बताया कि गुरप्रीत सपरा (37) पटियाला के देसी मेहमानदारी एरिया का रहने वाला है। हाल ही में वह दुबई से लौटा था। 

विज्ञापन


बुखार, खांसी व जुकाम की शिकायत के चलते परिवार के लोग उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल लाए थे। जांच के बाद कोरोना के संदिग्ध केस के तौर पर उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। इसके बाद विभाग की टीम ने युवक के परिवार वालों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी। डा. सुमित ने बताया कि सभी परिवार वालों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। तब तक परिवार के सभी मेंबरों को क्वारंटीन किया जाएगा। 
विज्ञापन


गांव के आरएमपी डॉक्टर और एक दुकानदार से भी मिला था कोरोना पॉजिटिव
गांव रामनगर सैनियां में कोरोना पॉजिटिव गुरप्रीत सिंह अपने परिजनों के अलावा गांव के ही एक आरएमपी डॉक्टर और एक दुकानदार के संपर्क में भी आया था। इसका पता लगते ही सेहत विभाग ने इन दोनों को क्वारंटीन करके निगरानी शुरू कर दी है। सेहत विभाग के मुताबिक अभी दोनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 26 मार्च को अंबाला के सिविल अस्पताल में जाने से पहले जब गुरप्रीत को हल्का बुखार व दस्त की शिकायत हुई थी, तो उसने गांव के ही एक आरएमपी डॉक्टर से दवा ली थी। वहीं गांव के ही एक दुकानदार से कुछ सामान खरीदा था। गुरप्रीत के सभी 14 परिजनों की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है। 

जिले में 2080 विदेशों से लौटे लोगों की स्क्रीनिंग  
सेहत विभाग की टीमों की ओर से पटियाला के विभिन्न इलाकों में विदेशों से आए यात्रियों की भी निगरानी की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि अब तक जिले में 2080 विदेश से लौटे यात्रियों के घरों तक विभाग की टीमों द्वारा पहुंच की गई है। जिसमें 1659 यात्री अपना 14 दिनों का क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं और बाकी सेहत विभाग की निगरानी में हैं।

कोरोना पॉजिटिव केस आया, आसपास के गांवों ने की नाकेबंदी

नजदीकी गांव रामनगर सैनियां में कोरोना पॉजिटिव मरीज आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ऐसे में नजदीकी गांवों के लोगों ने अपने-अपने गांवों में नाकाबंदी कर दी है। गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को न तो आने दिया जा रहा है औ न ही गांव से बाहर जाने दिया जा रहा है। करीब 12 से ज्यादा गांव पूरी तरह शहर से कट गए हैं।

गांव घघर सराये और आस पास के गांवों के लोगों ने नाकाबंदी कर दी है। गांव की सरपंच गुरविंदर कौर ने कहा कि गांव में किसी को बहुत ही जरूरी काम है या दवाई आदि लेनी हो तो ही वह बाहर जा सकता है। पूरी जानकारी देकर ही वापस आ सकता है। गांवों में रहने वाले प्रवासियों को भी घरों में रहने को कहा जा रहा है और उनकी देखभाल का जिम्मा भी ग्रामीण ही उठा रहे हैं।

एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू ने सभी ग्रामीणों की सराहना की। उन्होंने बताया कि गांव वासियों ने जो पहल की है वह प्रेरणा देने वाली है। पंजाब हरियाणा के बार्डर पर पूरी तरह नाकाबंदी कर दी गई है। किसी भी प्रवासी को बाहर जाने नहीं दिया जा रहा। प्रशासन की ओर से गांवों में रहने वाले मजदूरों की परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है ताकि उन्हें मदद मुहैया करवाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed