{"_id":"62669aa215d5a77a4c2a471bc295abf5","slug":"vehicle-bogus-entry-inspector-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 वाहनों की फर्जी एंट्री डाली, बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 वाहनों की फर्जी एंट्री डाली, बर्खास्त
अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 16 Jan 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कर विभाग के कमिश्नर अनुराग वर्मा ने संगरूर के चूलड़ कलां बैरियर पर धान से भरे 45 वाहनों की फर्जी एंट्री डालने वाले आबकारी इंस्पेक्टर दर्शन कुमार को बर्खास्त कर दिया है।
साथ ही सहायक कमिश्नर हेडक्वार्टर एसएस बांगड़ा को नियमित जांच की हिदायत दी गई है। चार वाहन पास करने वाले दूसरे आरोपी इंस्पेक्टर को दिए जाने वाले दो इंक्रीमेंटों को तत्काल रोकने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
वर्मा ने बताया कि बठिंडा के सहायक आबकारी एवं कर कमिश्नर से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई थी कि मैसर्ज लक्ष्मी राइस मिल की ओर से करीब दो करोड़ का धान पंजाब के अंदर से खरीदा गया था। लेकिन खरीद पर लगने वाला 5.5 फीसदी टैक्स बचाने के लिए फर्म की ओर से खरीद राज्य के बाहर से हुई दिखा दी गई।
विज्ञापन
फर्म ने झूठे सबूत जुटाने के लिए चूलड़ कलां बैरियर के आबकारी एवं कर इंस्पेक्टर की मिलीभगत से वाहनों की फर्जी एंट्री दर्शा दी गईं। विभाग के ध्यान में जब यह मामला आया, तो मैसर्ज लक्ष्मी राइस मिल ने यह बात स्वीकार की। मिल मालिकों ने गलती मानते हुए 11 लाख रुपये खरद कर के तौर पर जमा करवा दिए।
लेकिन विभाग इस गोरखधंधे में शामिल विभागीय अधिकारियों को बेनकाब करना चाहता था। जिसके तहत दो करोड़ के धान के आयात संबंधी कंप्यूटर रिकार्ड की जांच की गई। जांच में सामने आया कि आबकारी एवं कर इंस्पेक्टर दर्शन कुमार की ओर से 45 और आबकारी एवं कर इंस्पेक्टर विजय कुमार की ओर से चार वाहन पास किए गए थे।
कमिश्नर ने बताया कि बैरियर पर से वाहनों के गुजरने के समय बिलों की कॉपी और बिल्टियों की कॉपी प्राप्त की जाती हैं, लेकिन जब बठिंडा के मोबाइल विंग ने बैरियर की जांच की, तो इन 49 वाहनों के गुजरने के बारे में कोई बिल या बिल्टियां नहीं मिलीं।
इस संबंध में दर्शन कुमार को सस्पेंड करके सहायक कमिश्नर हेडक्वार्टर एसएस बांगड़ा को नियमित जांच की हिदायत दी गई है। दूसरी तरफ इंस्पेक्टर विजय कुमार को दिए जाने वाले दो इंक्रीमेंटों को तत्काल रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।