{"_id":"570e7db84f1c1be4584a6aec","slug":"used-fire-sangrur-31-acres-burned-wheat-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में आग, 31 एकड़ गेहूं की फसल खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में आग, 31 एकड़ गेहूं की फसल खाक
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में जले खेतों में खडे़ पीड़ित किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खडियाल के नजदीक खेतों में अचानक आग लगने से करीब 30 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गांववासी इकट्ठे होकर भी उसे बुझा नहीं पाए। गांव महिलां में भी एक एकड़ गेहूं की फसल तथा 20 एकड़ नाड़ आग की भेंट चढ़ गई। दूसरी तरफ किसान संगठनों ने आग के कारण खाक हुई फसल का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
हादसे में किसान सुंदर सिंह की सात एकड़, गुरबाज सिंह की सात एकड़, रघुवीर सिंह की 6 एकड़, प्यारा सिंह की डेढ़ एकड़ तथा अवतार सिंह व लाभ सिंह एक एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई। जैसे ही आग लेने की खबर गांवों में फैली, गांववासी तुरंत खेतों में पहुंचकर आग को काबू करने में जुट गए लेकिन आग इतनी तेज थी कि बुझ नहीं सकी। भाकियू एकता उग्राहां के जिला उपाध्यक्ष दरबारा सिंह छाजला ने मांग की कि पीड़ित किसानों को शत प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। किसानी पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रही है।