{"_id":"58c2746c4f1c1ba23bdc50ec","slug":"university-program-on-women-s-day-free-education-for-three-and-four-workers-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और चार दर्जा कर्मियों को मुफ्त शिक्षा देगी डीबीयू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और चार दर्जा कर्मियों को मुफ्त शिक्षा देगी डीबीयू
मंडी गोबिंदगढ़
Updated Fri, 10 Mar 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ की देश भगत यूनिवर्सिटी में महिला दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को साथ मौजूद चांसलर डा जोरा सिंह व प्रो चांसलर तेजिंदर कौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भगत यूनिवर्सिटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संस्थान में काम करने वाले दर्जा तीन और चार कर्मचारियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की पहल की है। इसका एलान यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. तेजिंदर कौर ने किया। डॉ. कौर यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी अपने चुने हुए कोर्स के अनुसार शिक्षा हासिल करेंगे और इसके लिए उन्हें कार्य समय में से दिन में एक घंटे की छूट दी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न फैकल्टियों के विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।
यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना करना भी नामुमकिन है, इसलिए हमें महिलाओं को पूर्ण सम्मान देना चाहिए। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें गिद्दा, भंगड़ा, गायन, नाटक और कविता उच्चारण के अलावा मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के विभिन्न फैकल्टियों के उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न खेल-प्रतियोगिताओं और अकादमिक स्तर पर खास उपलब्धियां हासिल कीं। इस अवसर पर डॉ. कुलभूषण, डॉ. रमनदीप कौर और डॉ. सुरजीत पथेजा उपस्थित थे।