फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two youths killed one injured road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल

Tue, 22 Dec 2020 05:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed one injured road accidents
पटियाला। थाना सदर इलाके में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गुरदीप सिंह निवासी जीवन सिंह नगर पासी रोड पटियाला बाइक पर सवार होकर गांव हुसैनपुर जोला के बस स्टैंड जा रहा था। इसी बीच अज्ञात चालक ने गुरदीप सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। इससे गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने मृतक के भाई हरदीप सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में बूटा राम निवासी गांव गगड़पुर थाना चीका जिला कैथल हरियाणा ने थाना सदर पुलिस को बयान दिया है कि उसका लड़का लखदाता सिंह अपने साथी मंगल सिंह के साथ बाइक पर गांव हुसैनपुरा जोला जा रहा था। इसी बीच एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे लखदाता सिंह की मौत हो गई और मंगल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed