फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Man Found Murdered in Patiala

Patiala: पटियाला में दो युवकों का कत्ल, सीएम भगवंत मान के दौरे से पहले वारदात से पुलिस में हड़कंप

Mon, 24 Apr 2023 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:46 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मरने वाले दोनों दोस्त थे और तीन-चार दिन पहले इनका कुछ लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था। पुलिस को शक है कि इस रंजिश में ही दोनों का कत्ल किया गया है।

विज्ञापन
Two Man Found Murdered in Patiala
पटियाला में दो युवकों का कत्ल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पटियाला में रविवार देर रात बस स्टैंड के नजदीक दो दोस्तों की तेजधार हथियारों से किसी ने हत्या कर दी। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतकों की पहचान नकुल कुमार (18) निवासी गली नंबर छह पुराना बिशन नगर और अनिल कुमार (20) उर्फ छोटू निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


एसपी (जांच) हरवीर सिंह अटवाल ने बताया कि पुलिस को सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे कार्नर होटल के नजदीक बस स्टैंड की दीवार के साथ खून से लथपथ दो नौजवानों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे तो शव एक-दूसरे से करीब 20-25 कदम की दूरी पर पड़े थे। एक शव के पास ही छुरा पड़ा था। फिलहाल यह पक्के तौर पर कहा नहीं जा सकता है कि हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद छुरा वहां फेंक गए या फिर यह छुरा कत्ल किए नौजवान के पास था।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकुल का करीब तीन-चार दिन पहले पांच लोगों के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ था। परिवार वालों के मुताबिक रविवार मध्यरात्रि करीब 12 बजे नकुल को किसी का फोन आया था और इसके बाद वह घर से चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक पूरी संभावना है कि इन पांच लोगों ने ही उसे फोन कर बस स्टैंड के नजदीक बात करने को बुलाया हो और फिर वहीं आपस में दोनों गुटों के बीच खूनी भिड़ंत हो गई। इस दौरान नकुल का दोस्त अनिल भी उसके साथ था और उसकी भी हत्या कर दी गई।

कुछ दूरी पर था पुलिस थाना
खास बात यह है कि बस स्टैंड के नजदीक जहां यह दोहरा हत्याकांड हुआ, वहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर लाहौरी गेट थाना मौजूद है। ऐसे में शहर में सोमवार को सीएम भगवंत मान की फेरी से पहले थाने के नजदीक इतनी बड़ी वारदात का होना पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed