फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two Cases of Misdeed in Patiala

Patiala Crime: घर में अकेली भतीजी के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म, 15 साल से रह रही थी बुआ के घर

Wed, 17 Apr 2024 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 05:08 PM IST
सार

19 साल की युवती की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह अपनी बुआ के पास उनके घर में ही बीते करीब 15 सालों से रहती है। 12 अप्रैल को बुआ अपनी दोनों बेटियों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए यूपी गई थी।

विज्ञापन
Two Cases of Misdeed in Patiala
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटियाला में फूफा ने घर में अकेली अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकियां दीं कि वह इस बारे में किसी को न बताए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी माली का काम करता है।
विज्ञापन


19 साल की युवती की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह अपनी बुआ के पास उनके घर में ही बीते करीब 15 सालों से रहती है। 12 अप्रैल को बुआ अपनी दोनों बेटियों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए यूपी गई थी। घर में पीड़ित लड़की, उसका फूफा और एक भाई थे। नवरात्र में 15 अप्रैल की सुबह बुआ का लड़का माथा टेकने के लिए मंदिर चला गया। इस दौरान भतीजी को घर में अकेली पाकर फायदा उठाते हुए फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने भतीजी को डराया-धमकाया कि वह इसके बारे में परिवार के बाकी सदस्यों को कुछ न बताए। लेकिन जब उसकी बुआ यूपी से वापस लौटी, तो लड़की ने उसे अपने साथ हुई वारदात के बारे में बता दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने अब पीड़ित युवती की शिकायत पर उसके फूफा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती के असली माता-पिता के पांच बच्चे हैं। बुआ ने मदद के लिए भाई की एक बेटी को पालने के लिए उससे लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
शादी कराने का झांसा देकर एक युवती को अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता के गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी कराया। यही नहीं उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 


आरोपी की पहचान रणजोध सिंह निवासी गांव ईसरहेडी के तौर पर हुई है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक साल 2021 में उसकी आरोपी के साथ दोस्ती हो गई थी। आरोपी ने उसे शादी कराने का झांसा देकर पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी उसे अलग-अलग जगह बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच फरवरी 2024 में वह गर्भवती हो गई। लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती पीडिता का गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपी उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकियां देने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed