फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Transfer large number employees Water Resources Department Patiala

पटियाला में जल स्त्रोत विभाग में बड़ी संख्या में मुलाजिमों के तबादले

Fri, 01 Jan 2021 07:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Transfer large number employees Water Resources Department Patiala
पटियाला। पंजाब सरकार ने जल स्रोत (सिंचाई) विभाग के दर्जा तीन और दर्जा चार मुलाजिमों के विभाग के पुनर्गठन की आड़ में बड़ी संख्या में तबादले कर दिए हैं। पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन और द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन ने सरकार के इस कदम की निंदा की है।
विज्ञापन

मुलाजिम नेता दर्शन सिंह लुबाना ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि विभाग के मुख्य इंजीनियर सैरी ईश्वर दास गोयल की ओर से जारी आदेशों में सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-टू, सीनियर सहायक, क्लर्क और चौथा दर्जा कर्मचारी समेत ड्राइवर शामिल रहे। इनको तुरंत नई तैनाती वाली जगहों पर हाजिर होने की हिदायतें दी गई हैं। अन्य सरकारी विभागों के किए पुनर्गठन में भी कर्मचारियों को नई जगहों पर तैनात किया जा रहा है। यह काम विभागों के प्रमुख करेंगे। उनको भी नए साल के तोहफे सरकार देने जा रही है।
विज्ञापन

मुलाजिम नेता सुखदेव सिंह, अवतार सिंह चीमा, जसविंदर पाल, वेद प्रकाश ने कहा कि सरकारी विभागों के पुनर्गठन के नाम पर मुलाजिमों के पद भी खत्म करने की तैयारी है। ठेकेदारी प्रथा लागू की जा रही है। इस मौके कांट्रैक्ट, आउट सोर्स, दिहाड़ीदार व पार्ट टाइम कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग की गई। इन मांगों को लेकर छह जनवरी को पंजाब में जिला हेड रैलियां व झंडा मार्च करने का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed