{"_id":"57068aec4f1c1bfa1ac811c4","slug":"train-good-news-delhi-to-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियालवियों के लिए आसान होगा रोज दिल्ली आना-जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियालवियों के लिए आसान होगा रोज दिल्ली आना-जाना
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 07 Apr 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के लोगों को अब रेल के जरिये दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। जल्द ही पटियाला से एक विशेष समय पर रेल चलेगी, जो अंबाला स्टेशन पर चंडीगढ़ से चलने वाली शताब्दी से 20-25 मिनट पहले पहुंचेगी, ताकि पटियाला से अंबाला स्टेशन पर उतरते ही दिल्ली के लिए शताब्दी मिल सके।
पटियाला से दिल्ली के सफर को रेलमार्ग के जरिये आसान बनाने के लिए पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे भाजपा के प्रदेश सचिव गुरतेज सिंह ढिल्लों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह और भाजपा के राष्ट्रीय उप प्रधान अविनाश राय खन्ना दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से इस संबंधी मिले थे।
केंद्रीय रेल मंत्री ने अपने अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया है कि फिलहाल पटियाला से अंबाला को चलने वाली किसी रेल का समय बदल कर इस तरह सेट किया जाएगा या पटियाला से अंबाला के लिए विशेष तौर पर डीजल मल्टीपल यूनिट चलाया जाएगा। इससे चंडीगढ़ से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के अंबाला पहुंचने से ठीक 20-25 मिनट पहले वहां पहुंच सके, ताकि पटियाला से आने वाले यात्री शताब्दी एक्सप्रेस के जरिये दिल्ली के लिए रवाना हो सकें।
विज्ञापन
ढिल्लों ने बताया कि इसी तरह शाम को भी दिल्ली से वापसी के समय अंबाला पहुंचने वाली शताब्दी एक्सप्रेस से 20-25 मिनट बाद अंबाला से पटियाला को ट्रेन का समय तय किया जाएगा ताकि वहां से ट्रेन बदलने के साथ ही पटियाला की ट्रेन ली जा सके।
पटियाला से जाने वाले यात्रियों को पटियाला स्टेशन से ही दिल्ली की टिकट मिलेगी और बुकिंग होगी। केवल अंबाला से ट्रेन बदलनी होगी। भाजपा लीडर ने कहा कि रेल मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि एक सप्ताह के अंदर ट्रेनों के समय संबंधी शेड्यूल तैयार कर लिया जाएगा और जल्द ही इसको अमल में लाया जाएगा।