फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Took 47 lakh rupees on the pretext of selling the land, did not get the registration done later

Patiala News: जमीन बेचने का झांसा देकर 47 लाख रुपये लिए, बाद में नहीं कराई रजिस्टरी

Thu, 08 Aug 2024 08:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Took 47 lakh rupees on the pretext of selling the land, did not get the registration done later
-जीरकपुर और पंचकूला के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

---
पटियाला। जमीन बेचने का झांसा देकर 47 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शंभू थाना पुलिस ने मामले में जीरकपुर व पंचकूला के दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान मुनीश गर्ग निवासी पंचकूला हरियाणा और सूरज भान निवासी जीरकपुर के तौर पर हुई है।
दिनेश कुमार निवासी अंबाला हरियाणा की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने उसे गांव डाहरिया में जमीन बेचने का झांसा देकर 47 लाख 10 हजार रुपये लिए थे, लेकिन बाद में रजिस्टरी नहीं कराई। पैसे वापस मांगने पर वह भी नहीं दिए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मुनीश गर्ग व सूरज भान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख रुपये लेकर भी दिया जाली वर्क वीजा, दंपती नामजद
पटियाला। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर गुरदासपुर के रहने वाले एक दंपती की ओर से 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिनकी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान सतवीर सिंह व उसकी पत्नी परमजीत कौर के तौर पर हुई है। पटियाला के गांव असरपुर के बुजुर्ग परमजीत सिंह ने थाना लाहौरी गेट में शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उनके लड़के को वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया था। सौदा 15 लाख रुपये में तय हुआ था और यह राशि आरोपियों को दे भी दी थी, लेकिन आरोपियों ने उनके लड़के का जाली वर्क वीजा तैयार किया। इससे उनका लड़का ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सका। बाद में पैसे वापस मांगे, तो वह भी देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed