फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Tihapar overload, holding, villagers, police, Ropar

ओवरलोड टिप्पर पकड़ पुलिस के हवाले किए

Mon, 30 May 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Mon, 30 May 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Tihapar overload, holding, villagers, police, Ropar
रोपड़ में पुलिस से ‌ओवरलोड टिप्परों की शिकायत करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
जिला के घाड़ इलाके के दर्जनों गांव इन दिनों ओवरलोड टिप्परों के कारण काफी परेशानी में है। ओवरलोड टिप्पर गांवों की सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे है। इलाके के गांव सेफलपुर में तो लोगों ने ओवरलोड टिप्परों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।  गांव सेफलपुर निवासी करनैल सिंह ने बताया कि ओवरलोड टिप्पर सारा दिन गांव की सड़कों से गुजरते हैं। इससे हर समय हादसे का खत्रा बना रहता है। वहीं पर भारी भरकम यह टिप्पर गांवों की सड़कें तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इलाके में गैर कानूनी माइनिंग कर रहे है तथा इन टिप्परों में ओवरलोड भरी हुई मिट्टी उड़ने से लोग बीमार हो रहे हैं। 
विज्ञापन


सरपंच जगजार सिंह, पूर्व पंच जगतार सिंह, सुखदेव सिंह, सतविंदर सिंह, पूर्व पंच निर्मल सिंह, जसविंदर सिंह पंच, सुखदीप सिंह ने ओवरलोड  टिप्पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र में मिट्टी का काम करने वाले ठेकेदार मलकीत सिंह व जगमोहन सिंह ने कहा कि माइनिंग विभाग ने मिट्टी उठाने की परमीशन दी है। इन्होंने कहा कि गांव की छोटी सड़क से वह बड़े टिप्पर नहीं निकालते। जहां पर मिट्टी उड़ती है, वहां पर वह पानी छिड़कवाने का प्रबंध कर देगे। मौके पर पहुंचे पुरखाली चोंकी के इंचार्ज नरिंदर सिंह ने कहा कि ओवरलोड टिप्परों के खिलाफ पहले कोई भी शिकायत नहीं आई है। अब उन्हें पता चला है तो वह कार्रवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed