Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Three youth dies in car accident in patiala due to dence fog

एकसाथ बुझ गए तीन घरों के चिराग: धुंध में तालाब में गिरी कार, डूबने से युवकों की मौत, पटियाला के गांव में मातम

Fri, 10 Jan 2025 10:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 10 Jan 2025 10:16 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में दर्दनाक हादसे में एकसाथ तीन घरों के इकलौते बेटों की मौत हो गई।पटियाला के नाभा के गांव दित्तूपुर जट्टां में वीरवार-शुक्रवार की रात घनी धुंध की वजह से युवकों की कार तालाब में जा गिरी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Three youth dies in car accident in patiala due to dence fog
मृतक युवकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार हादसों का दिन रहा। पटियाला, बरनाला, जालंधर, संगरूर और बठिंडा सहित अन्य जिलों में भी सड़क हादसे हुए। अलग-अलग सड़क हादसों की वजह घनी धुंध रही। बरनाला में एक साथ पांच गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में एक महिला लेक्चरर की मौत हो गई। अबोहर में पीआरटीसी बस ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे पांच बेटियों की मां की जान चली गई। जालंधर में भी बसों में भिड़ंत हुई है। संगरूर में पीआरटीसी बस की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं इन हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन

 
ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा पटियाला के नाभा के गांव दित्तूपुर जट्टां में वीरवार-शुक्रवार की रात हुआ है। हादसे में एकसाथ तीन घरों के इकलौते बेटों की जान चली गई। रात में घनी धुंध की वजह से एक कार तालाब में गिर गई। कार में बैठे तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। 
विज्ञापन


नेवी में कार्यरत था हरदीप सिंह 
मृतकों की पहचान हरदीप सिंह (30), इंद्रजोत सिंह (26) और कमलप्रीत सिंह (18) के तौर पर हुई है। तीनों अपने-अपने घर के इकलौते बेटे थे। हरदीप सिंह नेवी में नौकरी करता था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। इंद्रजोत सिंह वेरका मिल्क प्लांट का मुलाजिम था और कमलप्रीत सिंह 12वीं में पढ़ रहा था। तीनों युवक एक ही गांव के थे। तीन युवकों की मौत की घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दोस्त की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे सभी
थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव दित्तूपुर जट्टां के रहने वाले पांच युवक हरदीप सिंह, इंद्रजोत सिंह, कमलप्रीत सिंह, दलबीर सिंह व एक अन्य युवक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। वीरवार रात करीब 9 बजे घनी धुंध में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। एक युवक नीचे उतरकर अपने मोबाइल की टॉर्च से रास्ते दिखाने लग गया। धुंध इतनी ज्यादा थी कि कार गांव के गुरुद्वारा साहिब के नजदीक तालाब में जा गिरी। 

कार में फंस गए तीनों युवक
वहीं, कार के तालाब में गिरने के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हरदीप सिंह, इंद्रजोत सिंह व कमलप्रीत सिंह कार में फंस गए और बाहर नहीं पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई। इस मौके पर गांव के सरपंच गुरदीप सिंह ने बताया कि हादसा धुंध के कारण हुआ है। युवकों को अंदाजा नहीं हुआ, जिस वजह से कार जाकर तालाब में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed