फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youth died in a car-bus collision in Patiala

पटियाला में बस और कार की आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

Sat, 26 Sep 2020 09:12 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Sep 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Three youth died in a car-bus collision in Patiala
पटियाला-समाना रोड पर गांव भानरा नजदीक हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

पटियाला-समाना रोड पर गांव भानरा के नजदीक शनिवार शाम को पीआरटीसी बस और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी डकाला पुलिस चौकी से एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा नंबर की एस्टीम कार समाना से पटियाला की तरफ जा रही थी, जिसमें पांच युवक सवार थे। पीआरटीसी की बस पटियाला साइड से आ रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोनों वाहनों की गांव भानरा के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed