{"_id":"58f1ee6f4f1c1b9106cf6c7d","slug":"there-was-a-fire-in-the-house-short-circuit-three-fire-brigade-personnel-scam-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, बुझाने में तीन फायर ब्रिगेड कर्मी झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, बुझाने में तीन फायर ब्रिगेड कर्मी झुलसे
पटियाला
Updated Sat, 15 Apr 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में होमगार्ड में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड का कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी सब्जी मंडी के नजदीक उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब सब्जी मंडी के नजदीक गुरु नानक गली में एक होमगार्ड जवान के मकान में आग लग गई। इसके बाद घर में रखे तीन सिलेंडर एक के बाद एक फट गए।
आग पर काबू पाने आए सब फायर अफसर समेत फायर ब्रिगेड के तीन मुलाजिम भी बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बाद में फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घर में रखा करीब छह लाख कैश और घर का सारा सामान जल गया।
मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली के एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक गुरु नानक गली में होमगार्ड इंद्रजीत सिंह सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपनी पत्नी व दोनों बेटों के साथ अपने मकान की बीच वाली मंजिल में मौजूद था।
विज्ञापन
इसी दौरान शार्टसर्किट से घर के निचली मंजिल में आग लग गई। जैसे ही इंद्रजीत सिंह ने घर में आग देखी, तो वह परिवार के साथ पास वाले घरों की छतों पर कूद गए और अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक घर में रखे तीनों सिलेंडर एक के बाद एक फट गए, इससे आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
आग में सब फायर अफसर मदन गोपाल समेत लीडिंग फायर मैन अमरजीत सिंह और फायर मैन रजिंदर सिंह बुरी तरह से झुलस गए। इन्हें तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया।