Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The weather in Punjab will remain dry for the next seven days.

Patiala News: पंजाब में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा

Mon, 02 Nov 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The weather in Punjab will remain dry for the next seven days.
दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के पारे में गिरावट आएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पपंजाब में शुष्क मौसम, दिन गर्म, रातें ठंडी; बठिंडा सबसे गर्म रहा
पटियाला। पंजाब में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस अवधि में दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के पारे में गिरावट के आसार हैं।
रविवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यह तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। बठिंडा में प्रदेश का सबसे अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई। फरीदकोट में सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक से सात नवंबर तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है। दिन में गर्मी का असर बढ़ रहा है, जबकि रातें लगातार ठंडी हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटियाला में 30.6 डिग्री, लुधियाना में 30.2 डिग्री और अमृतसर में 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पठानकोट में भी 28.6 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। बठिंडा में पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के तापमान में गिरावट
रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटियाला और चंडीगढ़ में 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अमृतसर में 15.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना में 14.8 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। फरीदकोट में सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed