{"_id":"5f43b4378ebc3e4ad91c8442","slug":"the-ward-attendant-of-a-private-hospital-beat-the-patient-patiala-news-pkl3855988137","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल मे मरीज को पानी मांगना पड़ा महंगा, कर्मचारियों ने बांधकर कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निजी अस्पताल मे मरीज को पानी मांगना पड़ा महंगा, कर्मचारियों ने बांधकर कर दी पिटाई
Mon, 24 Aug 2020 08:45 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पटियाला के बडूंगर रोड स्थित एक अस्पताल में एक मरीज को वहां के मुलाजिमों ने टांगों और बाजुओं से बांधकर बुरी तरह पीटा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित मरीज के बयान पर दो वार्ड अटेंडेंट समेत तीन के खिलाफ मारपीट व धमकियां देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी आरोपी मुलाजिमों को नौकरी से निकाल दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मदन लाल (35) निवासी कस्बा देवीगढ़ की मां की पिछले दिनों मौत हो गई थी। जिसके बाद से मदन लाल काफी डिप्रेशन में था। इस कारण उसके परिवार ने उसे पटियाला में बडूंगर रोड स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया। मरीज ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रात को जब उसने वार्ड में तैनात मुलाजिमों से पानी मांगा तो एक घंटे तक उसे किसी ने पानी नहीं दिया।
विज्ञापन
सभी मोबाइल पर लगे रहे। घंटे बाद जब दोबारा पानी मांगा तो वार्ड अटेंडेंट गुरदीप सिंह निवासी गांव जाहला कलां, मोहम्मद राहुल निवासी गांव रूप डाका हरियाणा और एक अन्य मुलाजिम भड़क गए और तीनों मिलकर उसे पीटने लगे। तीनों ने उसके पेट में मुक्के मारे। यह वारदात वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
मरीज ने सुबह अपने भाई को सारी बात बताई। पुलिस के पास शिकायत पहुंची तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची गई, इसके बाद मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपी मुलाजिमों के खिलाफ मारपीट व धमकियां देने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। वहीं पीड़ित मरीज के परिवार वालों ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।