फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The talks between Powercom Management and the employees are inconclusive

बेनतीजा रही पावरकॉम मैनेजमेंट और मुलाजिम जत्थेबंदियों की बातचीत

Sun, 21 Nov 2021 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The talks between Powercom Management and the employees are inconclusive
पटियाला। पावरकॉम मैनेजमेंट और पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के बीच मांगों पर विचार-विमर्श के लिए मोहाली में रखी बैठक बेनतीजा रही है। इसके बाद मुलाजिमों ने संघर्ष तेज करने की घोषणा की है। इसके तहत 26 नवंबर तक पंजाब भर के बिजली मुलाजिम सामूहिक छुट्टी लेकर सभी बिजली दफ्तरों के आगे रोष रैलियां करेंगे। साथ ही दो दिसंबर को मोरिंडा में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की रिहायश के आगे प्रदेश स्तरीय धरना देने का भी एलान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पावरकॉम के सीएमडी ए वेणु प्रसाद, डायरेक्टर प्रबंधकीय आरपी पांडव, डायरेक्टर वित्त जतिंदर गोयल, डायरेक्टर वितरण डीपीएस ग्रेवाल आदि शामिल हुए। जत्थेबंदी की तरफ से सिकंदर नाथ, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन

बिजली मुलाजिम नेता कर्मचंद भारद्वाज ने बताया कि बैठक में मैनेजमेंट की ओर से दोबारा से नकारात्मक व टाल-मटोल की नीति अपनाई गई है। मांगों पर विचार के लिए 10 दिन का समय मांगा है। इसके बाद ज्वाइंट फोरम के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
एक दिसंबर 2011 से पे बैंड में बढ़ोतरी की जाए
कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर किया जाए
मृतकों के आश्रितों को नौकरियां दी जाएं
क्लेरिकल व टेक्निकल कर्मचारियों की पदोन्नितयां की जाएं
पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली हो
मुलाजिमों का प्रोबेशन पीरियड खत्म किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed