फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The fourth employee status, rage rally, protesting against the government, protesting, Patiala

सरकार के खिलाफ मुलाजिमों का गुस्सा फूटा, मिनी सचिवालय में नारेबाजी की

Fri, 03 Mar 2017 03:17 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Fri, 03 Mar 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
The fourth employee status, rage rally, protesting against the government, protesting, Patiala
पटियाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
मांगों के लिए पंजाब लोक निर्माण विभाग की इमारत और सड़क  शाखा के चौथा दर्जा मुलाजिमों ने मिनी सचिवालय में सरकार के खिलाफ रैली की। मौके पर दिहाड़ीदार, ठेका आधारित मुलाजिमों को रेगुलर करने समेत और कई मांगें उठाईं गईं। इनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए मुलाजिम नेताओं दर्शन सिंह लुबाना, जगमोहन सिंह नौलखा ने बताया कि सालों से विभाग में काम कर रहे दिहाड़ीदार, ठेका आधारित और आउटसोर्स कर्मचारियों को तुरंत रेगुलर किया जाए।  पार्ट टाइम कर्मचारियों को भी पक्का किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार बराबर काम बराबर तनख्वाह का नियम अपनाया जाए।
विज्ञापन


वर्दियों का बजट अलग से रखा जाए ताकि मुलाजिमों को समय पर गर्म और ठंडी वर्दियां मिल सकें। साथ ही क्लास फोर्थ मुलाजिमों को अंतरिम रिलीफ 20 फीसदी देने और खजाना दफ्तर में सितंबर 2016 से भुगतान के लिए बकाया पड़े महंगाई भत्ते के बिल, रिटायरमेंट के बिल, जीपी फंड, एडवांस के बिल व मृतक कर्मचारियों की अदायगियां जारी की जाएं। दर्जा चार कर्मचारियों की रेगुलर भर्ती की जाए। विभाग के बिजली विंग में काम करते आउट सोर्स कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सर्वसम्मति से क्लास फोर्थ इंप्लाइज यूनियन के चुनाव कराए गए जिसमें सरपरस्त दर्शन सिंह लुबाना, चेयरमैन राजिंदर कौर, प्रधान बलबीर सिंह, सीनियर उप प्रधान बलविंजर कौर, उप प्रधान जरनैल सिंह, हरनेक सिंह, महासचिव करनैल चंद आलोवाल, डिप्टी जनरल सचिव अवतार सिंह, बलदेव सिंह, खजांची छतर पाल, प्रचार सचिव ओम प्रकाश भंडारी चुने गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed