{"_id":"5780c10d4f1c1bca497f9f02","slug":"the-former-soldier-pension-adalat-problem-solution-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद अली को चुनौती देने वाले बॉक्सर सूबेदार कौर सिंह का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद अली को चुनौती देने वाले बॉक्सर सूबेदार कौर सिंह का सम्मान
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 09 Jul 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में पूर्व सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते सैन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों, उनकी बेसहारा महिलाओं के लिए पटियाला छावनी इलाके में ब्लैक एलीफेंट डिवीजन की ओर से पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इसमें जनरल अफसर कमांडिंग ब्लैक एलीफेंट डिवीजन ने पूर्व सैनिकों, उनकी बेसहारा महिलाओं की पेंशन, ईसीएस कार्ड, कंटीन कार्ड संबंधी समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही हल किया गया। साथ ही जिला सैनिक बोर्ड, पुलिस, माल/जमीन, बिजली बोर्ड से आए अधिकारियों ने भी इस मौके पर पूर्व सैनिकों की मुश्किलें सुनीं।
अदालत में पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब से पूर्व सैनिक और उनकी बेसहारा महिलाएं शामिल हुई थीं। इस मौके पर मोहम्मद अली को चुनौती देने वाले 10 सिख रेजीमेंट के सिपाही बॉक्सर सूबेदार कौर सिंह को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि कौर सिंह तीन बार एशियन चैंपियन रहे हैं और उनको अर्जुन अवार्ड और पद्म विभूषण के साथ भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस मौके पर नगर निगम के कमिश्नर पीएस गिल ने कहा कि पूर्व सैनिकों, बेसहारा महिलाओं की हर तरह से मदद के लिए प्रशासन तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जिला सैनिक भलाई बोर्ड का दफ्तर हैं, अगर किसी को किसी भी तरह की परेशानी है तो वह संपर्क कर सकता है। अदालत में पहुंची पूर्व सैनिकों की बेसहारा महिलाओं को फौज के अधिकारियों ने तोहफे भी भेंट किए। इस मौके पर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल भी बांटे गए।