फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The accused, arrested, demand, protest, Sangrur

हमले के आरोपी की गिरफ्तार को लेकर धरना

Sun, 24 Apr 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 24 Apr 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
The accused, arrested, demand, protest, Sangrur
सुनाम में पुलिस थाने के समक्ष रोष प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
करीब एक माह पहले मजदूर से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पंजाब खेत मजदूर यूनियन के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस कोतवाली के समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों में शामिल सीपीआई एमएल लिबरेशन के नेता गोबिंद सिंह, बलजीत सिंह, घुमंड सिंह ने कहा कि एक माह पहले की घटना है। गांव घासीवाल के रहने वाला मजदूर गुरदीप सिंह सुनाम से मजदूरी करके शाम को घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ गुंडा तत्वों जिसमें गुरजंट सिंह व उसके साथियों ने उसे घेर लिया और गंभीर चोटें पहुंचाईं। घायल अवस्था में उसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएचओ सिटी दीपइंदर सिंह ने कहा कि आरोपी भगोड़ा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed