फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Thapar University, Convocation, 1722 students degrees, Patiala

1722 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां, खिले चेहरे

Thu, 10 Nov 2016 03:07 PM IST
Updated Thu, 10 Nov 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
Thapar University, Convocation, 1722 students degrees, Patiala
पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स को सम्मानित करते डायरेक्टर प्रोफेसर प्रकाश गोपालन। - फोटो : अमर उजाला
थापर यूनिवर्सिटी की ओर से 30वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 1722 स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन


इनमें 104 डाक्टरेट, 730 पोस्ट ग्रेजुएट डिग्रियां और 882 बेचलर आफ इंजीनियरिंग डिग्रियां, तीन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा डिग्रियां शामिल रहीं। वहीं शिखर मल्होत्रा को सबसे अधिक सीजीपीए स्कोर करने के लिए प्रेसिडेंट मेडल देकर नवाजा गया। प्रोफेसर वी राजारमन को भी सम्मानित किया गया।

बेस्ट आल राउंड परफार्मेंस देने के लिए हिमांशु गंभीर को सरदार रणबीर सिंह मेमोरियल मेडल दिया गया और पाम सिंह सिद्धू मेमोरियल मेडल हिमांशु गर्ग को प्रदान किया गया। प्रतिष्ठित अलुमनी अवार्ड एनबीसीसी के एमडी अनूप कुमार मित्तल और शनिडर इलेट्रिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और कंट्री प्रेसीडेंट अनिल चौधरी को दिया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य मेहमान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पूर्व एजूकेशन सेक्रेटरी अशोक ठाकुर ने कहा कि देश के बहुत से संस्थान पटियाला स्थित थापर यूनिवर्सिटी को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक लीडर और रोल माडल के तौर पर देखते हैं। कार्यक्रम की प्रधानगी थापर यूनिवर्सिटी के बोर्ड आफ गवर्नर के चेयरमैन आरआर वडेरा ने की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में टॉपर रहे स्टूडेंट्स को मेडल और अन्य प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किए। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर प्रोफेसर प्रकाश गोपालन ने पुरस्कार व मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पिछले एकेडमिक साल में यूनिवर्सिटी की ओर से हासिल की उपलब्धियों के बारे में भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी ने विदेशी आर्किटेक्टों का प्रबंध किया है, जो यूनिवर्सिटी में बनाए जाने वाले लर्निंग सेंटर, कंप्यूटर साइंस ब्लाक, एकेडमिक ब्लाक और स्टूडेंट्स रेजीडेंट्स को डिजाइन करेंगे और इनका निर्माण करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed