फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Tell Modi to accept the demands of farmers I will end the fast said Jagjit singh dallewal SKM leader meet him

Kisan Andolan: मोदी को कहें किसानों की मांगें मान लें... मैं अनशन खत्म कर दूंगा, डल्लेवाल से मिले SKM नेता

Fri, 10 Jan 2025 09:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 10 Jan 2025 09:05 PM IST
सार

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को शुक्रवार को 46 दिन पूरे हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बावजूद वह अनशन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कह दिया कि पीएम मोदी किसानों की मांगें मान लें तभी अनशन खत्म करेंगे। 

विज्ञापन
Tell Modi to accept the demands of farmers I will end the fast said Jagjit singh dallewal SKM leader meet him
खन्नौरी बार्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलते एसकेएम के किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनौरी मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन शुक्रवार को 46वें दिन भी जारी रहा। डॉक्टरों ने बताया कि वीरवार को हुए मेडिकल टेस्टों की रिपोर्ट जल्द मिलने की संभावना है। इसके बाद उन रिपोर्ट्स को जनता के साथ साझा करेंगे। वहीं डल्लेवाल अभी भी अनशन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। डल्लेवाल ने कहा कि मोदी को कहें, किसानों की मांगें मान लें अनशन खत्म कर दूंगा। 
विज्ञापन


इसी बीच एसकेएम के किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, डा. दर्शनपाल सिंह, रमिंदर सिंह पटियाला आदि दोनों जत्थेबंदियों में एकता का संदेश लेकर डल्लेवाल का हालचाल जानने के लिए खनौरी बॉर्डर पहुंचे। करीब 15 मिनट तक सभी किसान नेताओं की मुलाकात डल्लेवाल से चली। इस दौरान एसकेएम की तरफ से आपसी मतभेद दूर करने के लिए 15 जनवरी की पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में सांझी बैठक करने के न्यौते की चिट्ठी भी दी गई। एसकेएम के नेताओं ने डल्लेवाल को कहा कि कायम रहो, असी तुहाड़े नाल हां, मिलके लड़ांगा ते जीतांगे वी।
विज्ञापन


15 जनवरी दूर, डल्लेवाल की हालत नाजुक
जवाब में एसकेएम (गैर राजनीतिक) की तरफ से किसान नेता काका सिंह कोटड़ा और अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि अब समय बैठकें करने का नहीं है। 15 जनवरी बहुत दूर है। डल्लेवाल की हालत नाजुक है, जिसके चलते इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं। इसलिए उनकी अपील है कि एसकेएम के किसान नेता इस मोर्चे के समर्थन में आगे आएं। कहा कि बैठकें करके आपसी मतभेद बाद में भी दूर हो जाएंगे। इस समय की सबसे बड़ी जरूरत डल्लेवाल की सेहत और किसानों की एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत बाकी की मांगें मनवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tell Modi to accept the demands of farmers I will end the fast said Jagjit singh dallewal SKM leader meet him
जगजीत डल्लेवाल से मिले थे अमन अरोड़ा - फोटो : संवाद
भाजपा नेता पीएम मोदी से मिलें और कहें मांगें मान जाएं
शुक्रवार को डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब भाजपा ने श्री अकाल तख्त साहिब के पास अपील की है कि उनका आमरण अनशन खत्म कराया जाए। डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब भाजपा को चाहिए कि वह इस संबंध में जाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उन्हें कहे कि किसानों की मांगें मान जाएं, तो वह खुद ही अनशन समाप्त कर देंगे। डल्लेवाल ने उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे एसकेएम के सभी किसान नेताओं का भी धन्यवाद किया। डल्लेवाल ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि वे सब आपसी बातचीत कर के बिना किसी देरी के एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए चल रहे इस आंदोलन को ओर भी ज्यादा मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे।

Tell Modi to accept the demands of farmers I will end the fast said Jagjit singh dallewal SKM leader meet him
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद
जगह-जगह फूंके गए मोदी के पुतले
आज देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन का कार्यक्रम बेहद सफल रहा है। लोगों ने विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके और नारेबाजी की। इसके बाद हर गांव में प्रदर्शन हुए हैं। इनमें महिलाओं ने भी बड़ी गिनती में शिरकत की है।

पूरा देश किसान आंदोलन के साथ
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज देशभर में गांव स्तर पर मोदी सरकार के पुतले जलाए गए जो साबित करता है कि आज पूरे देश के किसान इस आंदोलन के समर्थन में खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed