{"_id":"56f653074f1c1bc916f14d84","slug":"teacher-streets-punjab-patiala-jam-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे अध्यापक
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 26 Mar 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में बस स्टैंड के नजदीक चौक में जाम लगाकर रैली करते अध्यापक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर पंजाब सरकार के अड़ियल रवैये से गुस्साए विभिन्न स्कीमों के तहत काम कर रहे अध्यापकों ने बस स्टैंड के नजदीक बत्तियों वाले चौक में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे पहले नेहरू पार्क से प्रदर्शन स्थल तक रोष रैली भी निकाली। इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और टीचरों की सेवाएं रेगुलर करने की मांग की गई।
एजूकेशन ग्रंटर स्कीम (ईजीएस), अल्ट्रनेटिव इनोवेटिव एजूकेशन स्कीम (एआईई), स्पेशल ट्रेनर (एसटीआर) के टीचर आज बड़ी संख्या में पहले नेहरू पार्क में इकट्ठा हुए। यहां से बस स्टैंड तक रोष रैली निकाली और फिर बस स्टैंड के नजदीक बत्तियों वाला चौक में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। यूनियन लीडर मिट्ठू खां, करमिंदर सिंह, रोहित कौशल आदि ने कहा कि पिछले लंबे समय से सरकार की ओर से इन टीचरों का शोषण किया जा रहा है। यह अध्यापक 2003 से स्कूलों में अपनी सेवाएं निभा रहे हैं। अभी तक सरकार ने इनको पक्का नहीं किया है। इससे तंग इन अध्यापकों में काफी रोष पाया जा रहा है।
24 फरवरी को डीजीएस दफ्तर के सामने लगाए धरने दौरान सीएम के साथ पैनल मीटिंग कराने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अभी तक पंजाब सरकार ने इस वादे को पूरा नहीं किया। यूनियन लीडरों ने पंजाब सरकार को 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया। अगर सरकार ने इन अध्यापकों संबंधी जल्द पालिसी न बनाई, तो आने वाले समय में तीखे संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। अध्यापकों में बढ़ते गुस्से को देखकर मौके परएसडीएम और डीएसपी सिटी पहुंचे, जिन्होंने 28 मार्च को सीएम के साथ पैनल मीटिंग कराने का भरोसा दिलाया। ऐलान किया गया कि अगर यह वादा पूरा न हुआ, तो संघर्ष तेज किया जाएगा।