{"_id":"58aab8324f1c1b4a55b23019","slug":"syl-case-shelf-administration-ig-patiala-zone-officials-meeting-on-border-checkpoint-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल मुद्दे पर प्रशासन मुस्तैद, कपूरी व शंभू में लगेंगे विशेष नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल मुद्दे पर प्रशासन मुस्तैद, कपूरी व शंभू में लगेंगे विशेष नाके
पटियाला
Updated Mon, 20 Feb 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
सतलुज यमुना लिंक नहर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल मुद्दे पर सिविल व पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। पटियाला जोन के आईजी बी चंद्र शेखर ने स्थिति का जायजा लेने के लिए पटियाला समेत संगरूर व मोहाली के उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। बैठक में 21 फरवरी से ही पंजाब के साथ हरियाणा की लगती सीमाएं सील करने संबंधी आदेश जारी किए गए।
साथ ही फैसला हुआ कि कपूरी व शंभू में विशेष नाके लगेंगे और इन पर पुलिस तैनात की जाएगी। इससे पहले ही पंजाब ने केंद्र से अमन व कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की 20 कंपनियों की मांग की हुई है और इनके जल्द यहां पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा पंजाब पुलिस समेत आर्म्ड व रिजर्व बटालियनों को भी तैयार रहने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।
इसी बीच अंबाला के डीसी ने पटियाला के डीसी को पत्र लिखकर चौकसी रखे जाने के बारे में कहा। इसकी पुष्टि करते हुए पटियाला के डीसी रामवीर सिंह ने कहा कि किसी को भी अमन व कानून की स्थिति भंग नहीं करने दी जाएगी। न ही एसवाईएल वाली जगह पर पंजाब में किसी बाहरी को दखल देने की आज्ञा होगी।
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोक दल के अभय सिंह चौटाला की ओर से 23 फरवरी को कपूरी से एसवाईएल नहर दोबारा शुरू करने के लिए इसे खोदने की मुहिम शुरू करने का एलान किया है। इसके विरोध में आल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन उतर आया है। इसके मद्देनजर पंजाब में माहौल गर्माया हुआ है।
गौरतलब है कि एसवाईएल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 22 फरवरी को अगली सुनवाई तय की है। पहले ही इस नहर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति ज्यों की त्यों बनाए रखने के आदेश जारी किए हुए हैं। पंजाब सरकार ने विधानसभा का विशेष सेशन बुलाकर एक एक्ट पास करते हुए इस नहर की जमीन किसानों को वापस देने की कार्रवाई पूरी की थी।