फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SYL canal, possession of the land, the farmer, the Finance Minister, Fatehgarh Sahib

एसवाईएल नहर की अपनी जमीन का कब्जा खुद ले सकते हैं किसान: वित्तमंत्री

Sun, 20 Nov 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sun, 20 Nov 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
SYL canal, possession of the land, the farmer, the Finance Minister, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब की गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी बातचीत करते वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा। - फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा है कि पंजाब सरकार ने एसवाईएल के मुद्दे पर किसानों को उनकी जमीनों का इंतकाल उनके नाम कर दिया है और किसान अपनी जमीनों का कब्जा खुद ले सकते हैं। वहीं जमीनों पर जंगलात विभाग का कब्जा होने पर उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोटोकॉल को पूरा करने में समय तो लगता ही है। फिलहाल उन जमीनों पर जंगलात विभाग का कब्जा है।
विज्ञापन


सरकार ने डी-नोटिफाई कर किसानों को जमीनों का मालिक बना दिया है जंगलात विभाग से एनओसी मिलने के बाद समय आने पर वह जमीनें किसानों के कब्जे में हो जाएंगी। कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति से एसवाईएल मुद्दे को लेकर की गई भेंटवार्ता पर ढींढसा ने कहा कि हमें अभी राष्ट्रपति से समय नहीं मिला है। समय मिलते ही पंजाब सरकार राष्ट्रपति के सामने अपना पक्ष रखेगी। 
विज्ञापन


ढींढसा शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने विश्व यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम और दिल्ली रेलवे टीम के बीच खेले गए फाइनल मैच में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। नोटबंदी पर ढींढसा ने कहा कि नोट बंद करने के फैसले के आने वाले समय में अच्छे परिणाम सामने आएंगे और ज्यादातर वर्ग केंद्र के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से करेंसी बदलने को लेकर लुधियाना में एक व्यक्ति द्वारा की गई खुदकुशी पर ढींढसा ने कहा कि घटना के कारणों के बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकती है। सरकार ने कोआपरेटिव बैंकों में भी कैश की सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार को कहा है।


आम आदमी पार्टी द्वारा नोटबंदी पर सरकार को घेरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खुद भ्रष्टाचार खत्म करने के एजेंडे को लेकर अस्तित्व में आई आप को सरकार का साथ देना चाहिए न कि राजनीति करनी चाहिए। इस मौके पर वाइस चांसलर डॉ. गुरमोहन वालों, जिला अकाली दल के प्रधान रणजीत सिंह लिबड़ा और शिरोमणि समिति सदस्य करनैल सिंह पंजोली उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed