फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Swine flu: Two people died in 72 hours

स्वाइन फ्लू : ७२ घंटे में दो लोगों की मौत

Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Swine flu: Two people died in 72 hours
पटियाला। पटियाला में स्वाइन फ्लू से 72 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को ब्लॉक दूधनसाधां के अंतर्गत आते गांव दूधड़ निवासी 22 साल के युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो दिन पहले भी 50 साल के बुजुर्ग की जान गई थी। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के दो केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ही सेहत विभाग सतर्क हो गया है। हर अस्पताल में फ्लू कॉर्नर और स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला एपिडिमोलोजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू से 22 साल के जिस युवक की मौत हुई है उसे छह महीने सांस लेने में परेशानी थी।
विज्ञापन

अफ्रीकन स्वाइन फीवर का स्वाइन फ्लू से संबंध नहीं ऱ् डॉ. सुमित
डॉ. सुमित का कहना है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर का स्वाइन फ्लू से कोई संबंध नहीं है। इस तरह की अफवाहों पर लोग विश्वास न करें। डॉ. सुमित सिंह ने कहा कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर केवल सूअरों से सूअरों को होने वाली बीमारी है। इस बीमारी से इंसानों को कोई खतरा नहीं है। डीसी साक्षी साहनी का कहना है कि सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की रोकथाम के लिए प्रशासन व पशुपालन विभाग की तरफ से कदम उठाए जा रहे हैं। संक्त्रस्मित इलाकों में कलिंग ऑपरेशन के साथ-साथ सैंपलिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed