फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Students sit on hunger strike in Patiala Law University

Patiala News: पटियाला की लाॅ यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी

Mon, 07 Oct 2024 10:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Students sit on hunger strike in Patiala Law University
वीसी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं आंदोलनकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला के गांव सिद्धूवाल स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स व वीसी जयशंकर सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 22 सितंबर से लगातार आंदोलन कर रहे विद्यार्थी अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। यह वीसी के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक इनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विद्यार्थियों में नाराजगी है और उनका कहना है कि आंदोलन को 17 दिन हो जाने के बावजूद अब तक उनके मसलों को हल कराने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गौरतलब है कि 22 सितंबर को ला यूनिवर्सिटी की छात्राएं धरने पर बैठ गई थीं। उनका आरोप था कि वीसी ने बिना किसी नोटिस के गर्ल्स हास्टल में आकर लड़कियों के कमरों में जाकर चेकिंग की है। जबकि उनके अभिभावकों को भी हॉस्टल में आने की अनुमति प्राप्त नहीं है। इस दौरान वीसी के साथ कोई महिला कर्मचारी नहीं थी और अपने दौरे में वीसी ने लड़कियों के कपड़ों पर भी टिप्पणियां की थीं। वीसी ने लड़कियों को छोटे कपड़े पहनने पर टोका था। इससे ला यूनिवर्सिटी की छात्राएं भड़क गई थीं। उन्होंने इसे उनकी निजता का उल्लंघन करार देते हुए वीसी से इस्तीफे की मांग की थी। मामले ने जब तूल पकड़ा, तो पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन ने भी यूनिवर्सिटी का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान आंदोलनकारी विद्यार्थियों से बात करके आश्वासन दिया था कि कमेटी बनाकर उनके मसलों को हल कराया जाएगा। बाद में चेयरपर्सन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर वीसी को उनके पद से हटाने की मांग की थी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी फोन पर विद्यार्थियों से बात करके उनके मसले हल करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed