फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Stubble burning in Punjab 56 cases reported so far fines exceeding Rs 1 lakh 13 red entries

पंजाब में फिर जलने लगी पराली: अब तक 56 मामले आए, एक लाख से अधिक जुर्माना और 13 रेड एंट्री

Mon, 22 Sep 2025 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 11:19 AM IST
सार

पंजाब में सेटेलाइट के जरिये खेतों में पराली जलाने के मामलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। अमृतसर के अलावा पटियाला में सात, तरनतारन में पांच, बरनाला में दो, बठिंडा में एक, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, संगरूर व मालेरकोटला में भी पराली जलाने का एक-एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Stubble burning in Punjab 56 cases reported so far fines exceeding Rs 1 lakh 13 red entries
खेत में जलती पराली - फोटो : Amar Ujala/File

विस्तार

पंजाब में बड़े-बड़े दावों के विपरीत खेतों में पराली जलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। सूबे में रविवार तक पराली जलाने के कुल 56 मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


इनमें से 24 मामलों में 1 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना किया है, जबकि 13 रेड एंट्रियां की गई हैं। पराली जलाने के मामले में अमृतसर जिला पहले नंबर पर है। यहां अब तक पराली जलाने के 35 मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि भूमि रिकाॅर्ड में रेड एंट्री होने पर संबंधित किसान न तो अपनी जमीन बेच सकता है और न ही उसे गिरवी या फिर उस पर लोन ले सकता है।


पंजाब में सेटेलाइट के जरिये खेतों में पराली जलाने के मामलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। अमृतसर के अलावा पटियाला में सात, तरनतारन में पांच, बरनाला में दो, बठिंडा में एक, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, संगरूर व मालेरकोटला में भी पराली जलाने का एक-एक मामला सामने आया है। कुल 1 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इसमें से 50,000 रुपये की वसूली कर ली गई है। पंजाब में 13 केसों में सेक्शन 223 बीएनएस के अधीन एफआईआर दर्ज की गई है। पीपीसीबी के अधिकारियों के मुताबिक पंजाब में पराली जलाने से रोकने के लिए टीमें बनाकर लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर सख्ती भी बरती जा रही है। उम्मीद है कि जल्द पराली जलाने के मामले खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed