फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Step Coh function, sixth Patshahi Gurdwara Mandi Gobindgarh, drew consistent, Mandi Gobindgarh

छठी पातशाही गुरुद्वारा में चरन छोह समारोह में उमड़ी संगत

Sun, 24 Apr 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Sun, 24 Apr 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
Step Coh function, sixth Patshahi Gurdwara Mandi Gobindgarh, drew consistent, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ में सुखमणि साहिब कमेटी की सदस्याओं को सम्मानित करते हुए आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक छठी पातशाही गुरुद्वारा में पिछले 40 दिनों से चल रहे गुरु हरगोबिंद साहिब के चरन छोह गुरमति समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। 14 मार्च से शुरू हुए इस कार्यक्रम के अंतिम दिन बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुई।  चालीस दिनों से लगातार चल रहे श्री सुखमणि साहिब के पाठ में हिस्सा लेने वाली कमेटी की सदस्यों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य भाई रविंदर सिंह खालसा ने बताया कि इस साल समारोह में 102 लोगों ने अमृत छका।
विज्ञापन


श्री गुरु तेग बहादुर सेवा समिति की अध्यक्ष परमजीत कौर मग्गो और बैंक आफ बड़ौदा की ओर से विशाल रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 126 लोगों ने रक्तदान किया। कैंप का उद्घाटन व्यवसायी शीतल विज ने किया जबकि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, जोगिंदर सिंह मैणी, बैंक मैनेजर कमल कुमार, उद्योगपति हरमेश जैन, डीपीआरओ कुलजीत सिंह, पूर्व डायरेक्टर शिक्षा विभाग रोशन लाल सूद, विनोद कांसल, कोषाध्यक्ष राजीव सिंगला और गुरद्वारा साहिब के सेवादार भाई रविन्द्रजीत सिंह भंगू मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed