फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sports Park constructed at a cost of three crores in Rajpura, MLA Kamboj inaugurated

राजपुरा में तीन करोड़ की लागत से निर्मित स्पोर्टस पार्क, विधायक कंबोज ने किया उद्घाटन

Wed, 24 Nov 2021 09:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Sports Park constructed at a cost of three crores in Rajpura, MLA Kamboj inaugurated
राजपुरा। पुराने राजपुरा के सबसे प्रदूषित स्थान पर अब फिटनेस का फंडा चलेगा। जी हां, राजपुरा में अब तीन करोड़ रुपये की लागत से वह स्थान एक पार्क में तब्दील हो चुका है जिसको सबसे ज्यादा प्रदूषित माना जाता था। इस स्पोर्ट्स पार्क का उद्घाटन राजपुरा के विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने किया।
विज्ञापन

तीन करोड़ रुपये की लागत से अब यहां ग्रीनरी से लबरेज स्पोर्ट्स पार्क का निर्माण करवाया गया है। इतना ही नहीं पार्क में शानदार शेड, ओपन जिम, झुले व बेंच लगवाकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना दिया है। विधायक कंबोज ने स्पोर्ट्स पार्क का उद्घाटन करते हुए बताया कि जिस जगह पर यह पार्क बनाया गया इस जगह से लोग निकलने में कतराते थे। यहां छोटे छोटे बच्चों सहित परिवार के लोग आनंद प्राप्त कर सकते हैं। कंबोज ने कहा कि ऐसा ही रोडमैप बनाकर 12 स्थानों का चयन किया गया है जिन्हें पुराना राजपुरा के स्पोर्ट्स पार्क की तर्ज पर सुंदर बनाना है क्योंकि हमारा लक्ष्य 9 राज्यों के 971 शहरों में पहले स्थान तक सीमित नहीं बल्कि राजपुरा को देश का सबसे खूबसूरत शहर बनाने का लक्ष्य है इसके लिए हमें जहां समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है वहीं राजपुरा के लोगों का भी बेहद सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर नगर काउंसिल प्रधान नरेंद्र शास्त्री, सीनियर वाइस प्रधान अमनदीप नागी, वाइस प्रधान सुषमा रानी, जैनको पंजाब के वाइस चेयरमैन फकीर चंद बांसल, यूथ कांग्रेस जिला प्रधान निर्भय सिंह मिलटी, पीआरटीसी पंजाब के वाइस चेयरमैन गुरिन्द्र सिंह दूआ, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन भुपिन्द्र सिंह सैणी, बीबी गुरमीत कौर कंबोज, बीबी जतिन्द्र कौर वड़ैच, पवन कुमार पिंका, समाज सेवी सुशील अरोड़ा, बलदीप सिंह बल्लू मलकीत सिंह के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed