फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Splash of baisakhi, the birthplace of Khalsa Ropar, crowds of devotees, Ropar

खालसा की जन्मस्थली में बैसाखी की धूम

Wed, 13 Apr 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Wed, 13 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Splash of baisakhi, the birthplace of Khalsa Ropar, crowds of devotees, Ropar
रोपड़ के तख्त श्री केसगढ़ साह‌िब में उमड़ी संगत। - फोटो : अमर उजाला
बैसाखी ओर खालसा स्थापना दिवस जिले से गुरुद्वारा साहिबानों में धूमधाम से मनाया गया। खालसा की जन्मस्थली श्री आनंदपुर साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हजारों की संख्या में संगत नतमस्तक हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाई। सुबह से ही ऐतिहासिक गुरुद्वारा भट्ठा साहिब, श्री चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब, गुरुद्वारा हेड दरबार, गुरुद्वारा सिंह सभा, गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा के अलावा अन्य गुरुद्वारा साहिबानों में संगतों का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुद्वारा हैड दरबार में रक्तदान कैंप लगाया गया। इस दौरान तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह अरदास की और संगत को संदेश जारी किया। सुबह से ही  तख्त श्री केसगढ़  साहिब के सामने बने सरोवर,  गुरुद्वारा शहीदी बाग  के सरोवर मे स्नान करने वालों की  लंबी लाइनें लगी रहीं। 
विज्ञापन


तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सामने वाले ग्राउंड, किला आनंदगढ साहिब के आसपास, गांव लोदीपुर, मोगेवाल, अगमपुर , मैहरोली, चंडेसर, मटोर गांवों  में लंगर लगाए गए। तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब को सुंदर तरह से सजाया गया था। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को सेहत सहूलियतें देने के लिए कैंप लगाए गए। वही  सिख मिशनरी कॉलेज कमेटी ने धार्मिक पुस्तकों का स्टाल लगाया। तख्त श्री केसगढ साहिब में आयोजित धार्मिक समागम में संगतों को वैसाखी के बारे में बताया गया। साथ ही सिखी स्वरूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed