फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Shooting range, opening, IG Zone, Firing, Sangrur

अब निशानेबाजी में भी नाम चमकाएंगे संगरूर के खिलाड़ी

Tue, 14 Jun 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 14 Jun 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
 Shooting range, opening, IG Zone, Firing, Sangrur
संगरूर में शूटिंग रेंज के उद्घाटन के दौरान मौजूद मेहमान व अन्‍य। - फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस ने समाजसेवी संगठन सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पुलिस लाइन में सनी ओबराय शूटिंग रेंज स्थापित की है। इसका उद्घाटन मंगलवार को आईजी पटियाला जोन परमराज सिंह उमरानंगल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आईजी परमराज सिंह ने कहा कि भविष्य में यकीनन संगरूर के खिलाड़ी निशानेबाजी में अपना नाम चमकाएंगे।

आम लोगों तथा पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए यह शूटिंग रेंज काफी महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि निशानेबाजी महंगा खेल होने के कारण अधिकांश खिलाड़ी दिलचस्पी होने के बावजूद इसकी अत्याधुनिक सिखलाई से वंचित रह जाते हैं। लगभग 18 लाख की लागत से स्थापित इस शूटिंग रेंज में 9 फायरिंग आटोमेटिक मशीनें और दो अत्याधुनिक कंप्यूटराइज मशीनों के साथ एक समय ग्यारह खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर डीआईजी पटियाला रेंज बलकार सिंह सिद्धू ने कहा कि बच्चों को निशानेबाजी की आधुनिक सिखलाई देने के लिए सीनियर कोच नियमित सेवाएं लेने के अलावा देश के प्रसिद्ध निशानेबाजों को समय-समय पर नए शिक्षार्थियों के रूबरू किया जाएगा। इस मौके पर कमाडेंट और शूटिंग रेंज के अध्यक्ष मनदीप सिंह सिद्धू, सरबत का भला ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एसपी सिंह ओबराय, एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद, एसपी (डी) जसकिरनजीत सिंह तेजा, डीएसपी जगतप्रीत सिंह, जस्सा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed