फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Shanti March By Aam Aadmi Party in Patiala

आप का शांति मार्च: पटियाला में बोले अरविंद केजरीवाल, शांति भंग करने वालों के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे पंजाब के लोग

Fri, 31 Dec 2021 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 02:31 PM IST
सार

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ में आम आदमी पार्टी के शांति मार्च के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Shanti March By Aam Aadmi Party in Patiala
पटियाला से आप के शांति मार्च की अगुुवाई करते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव अब बेहद नजदीक है। ऐसे में शुक्रवार को पटियाला में शांति मार्च के सहारे दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बेअदबी के मुद्दे पर बड़ा दांव खेल गए। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले पंजाब के दुश्मनों ने गंदी हरकतें शुरू कर दी हैं। लेकिन शांति भंग करने वालों के मंसूबे पंजाब के लोग कामयाब नहीं होने देंगे। केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले श्री दरबार साहिब में बेअदबी की कोशिश की गई। जिस व्यक्ति ने इसे अंजाम दिया, उसे किसने भेजा था। 

विज्ञापन


घटना के पीछे मास्टरमाइंड कौन था। चन्नी सरकार ने 48 घंटे में मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया था, 10 दिन से ज्यादा होने पर भी अभी तक मास्टरमाइंड पकड़ा नहीं गया। इसी तरह से लुधियाना बम धमाके का भी मास्टरमाइंड नहीं पकड़ा गया। केजरीवाल ने आगे कहा कि इसी तरह से 2017 में पिछले विधानसभा चुनावों के समय भी मौड़ मंडी में बम ब्लास्ट किया गया। 
विज्ञापन


2015 में बरगाड़ी में बेअदबी की गई। केजरीवाल ने कहा कि अगर 2015 के मास्टरमाइंड को बेअदबी की सजा दी जाती तो दोबारा ऐसा करने की किसी की हिम्मत नहीं थी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के माहौल, यहां की भाईचारक सांझ और शांति को दोबारा बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। शांति मार्च शेरां वाला गेट से शुरू होकर लीला भवन चौक तक निकाला गया। केजरीवाल के साथ पंजाब आप प्रधान भगवंत मान और वरिष्ठ आप नेता हरपाल चीमा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इशारों में कहा-अब आम आदमी ही बचा सकता है पंजाब

केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर पंजाब के लोगों ने इन पार्टियों के हवाले पंजाब को छोड़ दिया तो सब बर्बाद हो जाएगा। ऐसे में पंजाब के तीन करोड़ आम आदमी को इकट्ठा होना पड़ेगा। अब वह ही पंजाब को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता जनता के हाथों में देनी है। जनता निर्णय लेगी और सरकार उस मुताबिक काम करेगी। 

सिद्धू व चन्नी को लोगों की चिंता नहीं, बस कुर्सी की पड़ी
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में चन्नी सरकार जैसी कमजोर सरकार नहीं आई, जो पंजाब में शांति बनाए रखने में असमर्थ रही है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लोगों को चिंता नहीं है। वह दोनों तो आपस में सीएम की कुर्सी के लिए ही लड़ रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले चुनाव में पंजाब के लोगों ने ऐसी सरकार का तख्त पलट देना है।

चंडीगढ़ के नतीजों से बुलंद दिखे हौसले
चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली अप्रत्याशित जीत से आप नेताओं के हौसले बुलंद दिखे। भगवंत मान ने कहा कि चंडीगढ़ तो एक झांकी थी, अभी पूरी पिक्चर बाकी है। मान ने कहा कि पंजाब के लोग चिंता न करे, प्रदेश की भाईचारक सांझ और शांति खत्म नहीं होने देंगे। आप हर हाल में पंजाब के लोगों के साथ है और इस बार चुनावों में आप की सरकार ही बनेगी।

केजरीवाल के ‘शांति मार्च’ पर परगट ने किया तंज
पंजाब के उच्च शिक्षा, भाषा, शिक्षा और खेल मंत्री परगट सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब में ‘शांति मार्च’ निकालने की कड़ी आलोचना की है। अपने ट्विटर हैंडल पर परगट सिंह ने शुक्रवार को किए ट्वीट में कहा- भारत की दुराचार और हत्या की राजधानी दिल्ली में शांति यात्रा की जरूरत है। आप कहां थे जब 2020 में धार्मिक गुंडे दिल्ली में मासूमों की हत्या कर रहे थे? पंजाब एक शांतिपूर्ण राज्य है और किसी भी सांप्रदायिक और जातिगत संघर्ष से मुक्त है। कृपया हमें अपनी नौटंकी से बख्श दें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed