फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Shaheed Udham Singh's birthday forgotten state Government

शहीद ऊधम सिंह के जन्मदिवस को भूली राज्य सरकार

Sun, 27 Dec 2015 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 27 Dec 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Udham Singh's birthday forgotten state Government
आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शूरवीर सरदार ऊधम सिंह के जन्मदिवस को सरकार ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन


इस साल तो 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के निधन के कारण राज्यस्तरीय श्रद्धांजलि समागम भी आयोजित नहीं हो सका था। सादे समागम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शिरकत जरूर की थी, लेकिन उस समय सीएम ने इलाके में शहीद के नाम पर किसी तरह की ग्रांट देने का ऐलान नहीं किया था।

ऐसे में लोगों को आशा थी कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, इस महान शहीद के जन्मदिवस पर शामिल होकर इलाके के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं करेंगे, लेकिन शनिवार को लोगों की तमाम उम्मीदें धूमिल हो गईं और नगरी के लोग निराश हैं।
विज्ञापन


सीएम बादल ने शहीद की याद में बड़ा म्यूजियम बनाने की घोषणा तीन साल पहले की थी। अब तक इस म्यूजियम की आधारशिला तक नहीं रखी जा सकी है। बादल ने शहीद ऊधम सिंह का जन्म व बलिदान दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का आह्वान किया था लेकिन वे खुद शहीद को भूल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधी दल कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल, वामदल के नेता कामरेड हरदेव सिंह बख्शीवाला ने कहा कि शहीदों के नाम पर अकाली दल हमेशा राजनीति कर रहा है। शहीद ऊधम सिंह इलाके को संवारने के लिए पिछले दल साल से कोई ठोस काम नहीं हुआ है। सरकार तो अपने वादे भी पूरे नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed