फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SGPC, six schools open, will open in Patiala, publishers will get training, Ropar

प्रचारकों के लिए एसजीपीसी खोलेगी छह स्कूल: बंडूगर

Sun, 18 Dec 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Sun, 18 Dec 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
SGPC, six schools open, will open in Patiala, publishers will get training, Ropar
रोपड़ में शहीदी जोड़ मेल के दौरान गतका का प्रदर्शन करते बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा के विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
माता गुजरी जी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित करवाए जाते सालाना शहीदी जोड़ मेल के दूसरे दिन गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में संगतों में भारी उत्साह देखने को मिला। शहीदों को प्रणाम करने के लिए बड़ी संख्या में संगतें गुरूद्वारा साहिब में एकत्रित हुई।
विज्ञापन


इस दौरान धार्मिक दीवान से जहां कि ढाडी सिंहों, रागी सिंहों और कथावाचकों ने संगतों को इतिहास के साथ जोड़ा वहां ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बंडूगर, महासचिव अमरजीत सिंह चावला समेत तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह ने हाजिरी लगवाई। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने शहीदों के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रो. किरपाल सिंह बंडूगर ने कहा कि दुनिया के किसी धर्म में ऐसे इतिहास की मिसाल देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा बच्चों को इतिहास के जोड़ना एसजीपीसी के लिए बड़ी चुनौती है। बंडूगर ने कहा कि शिरोमणि कमेटी  प्रचारकों के लिए 6 नए स्कूल पटियाला में जनवरी में एक ही छत के नीचे में खोलने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां प्रचारकों इनको शुद्ध बाणी का उच्चारण करने के अलावा रागों आदि रा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के अमले को बंडूगर ने एसजीपीसी के नाराज जत्थेबंदियों को मनाने के बारे में कहा।

शहीदी जोड़ मेल में दिखाए गतका के जौहर
शहीदी जोड़ मेल के दौरान शहीदों को समर्पित रक्तदान कैंप लगाया गयाष शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने रक्तदान करने वालों सम्मानित किया। इस मौके पर गतका, सुंदर पगड़ी सजाने और लंबे केस के मुकाबले भी करवाए गए। बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा की बंडूगर ने भी प्रशंसा की। इस दौरान क्लब के अधिकारी हरिंदरपाल सिंह गिल ने कहा कि इन मुकाबलों में विजेता बच्चों नकद इनाम देकर सम्मानित गया है।


इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह चावला, मेंबर करनैल सिंह पंजोली, परमजीत सिंह लखेवाल, गुरुद्वारा भट्टा साहिब के मैनेजर जगवीर सिंह, विधायक जस्टिस निर्मल सिंह, पूर्व विधायक बीबी सतवंत कौर संधू, प्रगट सिंह कमालपुर, मोहणजीत सिंह कमालपुर,हरनेक सिंह भूरा,हरप्रीत सिंह बसंत मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed