{"_id":"682aaf8a547474f8c1023e95","slug":"severe-heat-in-punjab-temperatures-cross-45-degrees-in-bathinda-alert-issued-for-strong-winds-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भीषण गर्मी: बठिंडा में पारा 45 डिग्री पार, छह दिन के लिए तेज हवाओं व बारिश का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भीषण गर्मी: बठिंडा में पारा 45 डिग्री पार, छह दिन के लिए तेज हवाओं व बारिश का अलर्ट जारी
Mon, 19 May 2025 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 11:42 AM IST
सार
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले छह दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
पंजाब में भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। राज्य में सबसे अधिक 45.3 डिग्री पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। वहीं, आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले छह दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में हालांकि एक डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर है। सबसे कम 23.7 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अमृतसर का अधिकतम पारा 42.1 डिग्री, लुधियाना का 42.2 डिग्री, पटियाला का 40.0 डिग्री, पठानकोट का 39.5 डिग्री, फिरोजपुर का 41.6 डिग्री और जालंधर का 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.7 डिग्री, लुधियाना का 28.8 डिग्री, पटियाला का 27.6 डिग्री, पठानकोट का 26.0 डिग्री, बठिंडा का 27.0 डिग्री, फिरोजपुर का 25.9 डिग्री, होशियारपुर का 26.1 डिग्री व जालंधर का न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन