फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Seven units of thermal plants closed in Punjab

पटियाला : पंजाब में थर्मल प्लांटों के सात यूनिट बंद, कोयले का संकट अभी भी बरकरार

Mon, 30 May 2022 01:21 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seven units of thermal plants closed in Punjab
पटियाला। पंजाब के थर्मल प्लांटों में कोयले का संकट अभी भी बना हुआ है। थर्मलों में इस समय पांच से 20 दिनों तक का ही कोयला शेष है। जिसके चलते बारिश से प्रदेश में बिजली की मांग में कमी आई, तो कोयला बचाने के लिए थर्मलों को बंद कर दिया गया। थर्मलों के कुल 15 में से सात यूनिट बंद हैं। मांग को बाहर से बिजली खरीद कर पूरा किया जा रहा है। बारिश व तेज हवाएं चलने से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है, लेकिन फिलहाल कटों से लोगों को राहत मिली हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रोपड़ प्लांट में इस समय साढ़े 10 दिनों का, लहरा मुहब्बत में साढ़े 11 दिनों का, तलवंडी साबो में छह, राजपुरा में 20 और गोइंदवाल में करीब पांच दिनों का कोयला शेष है। पिछले करीब दो दिनों से पंजाब में मौसम के मिजाज बिगड़े हैं। कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चली हैं, जिससे बिजली की मांग में कमी आई है। जिसके चलते कोयला बचाने के लिए पावरकाम ने अपने रोपड़ प्लांट की दो, लहरा की सभी चार यूनिटों को बंद कर दिया है। उधर, तलवंडी साबो की भी एक यूनिट बंद है।
विज्ञापन

इस तरह से थर्मलों की 15 यूनिटों में से सात बंद पड़ गई हैं। पंजाब में रविवार को बिजली की अधिकतम मांग 8184 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि पिछले दिनों बिजली की मांग साढ़े 10 हजार मेगावाट को पार कर गई थी। रविवार को पावरकाम के पास बिजली की उपलब्धता 3011 मेगावाट की रही। इसमें से पावरकाम को मुख्य तौर से अपने रोपड़ प्लांट की दो यूनिटों से 313 मेगावाट और प्राइवेट थर्मलों से 2197 मेगावाट की बिजली प्राप्त हुई। बाकी की बिजली पावरकाम ने बाहर से खरीदी। उधर, रविवार को पावरकाम को करीब 40000 बिजली सप्लाई संबंधी शिकायतें मिलीं, जिनमें से अधिकतर का निपटारा खबर लिखे जाने तक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed