फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sentenced, love affairs, patiala

प्रेम संबंधों के चलते हत्या करने वाले को उम्रकैद

Tue, 03 Dec 2013 10:35 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 03 Dec 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sentenced, love affairs, patiala
पटियाला में जिला एवं सेशन जज राजशेखर अत्री की कोर्ट ने मंगलवार को एक व्यक्ति को प्रेम संबंधों के चलते अपने गांव में ही रहने वाले एक अन्य व्यक्ति की हत्या करने में उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन



अदालत ने दोषी पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया। इस केस में कत्ल हुए व्यक्ति की पत्नी पहले ही छूट चुकी है।

 केस के तथ्यों के मुताबिक गुरदीप सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी नूरपुर फ्रांस वाला के गांव में रहने वाली राजवीर कौर के साथ प्रेम संबंध थे।

इसके बारे में जब महिला के पति कुलदीप सिंह को पता लगा, तो उसने एतराज किया। इस पर गुरदीप ने कुलदीप का कत्ल कर दिया। बाद में शव को घर के आंगन में ही दबा दिया था।
विज्ञापन


थाना जुल्कां पुलिस ने 28 जनवरी 2011 को गुरदीप, मृतक की पत्नी राजवीर कौर के खिलाफ हत्या, सबूतों को नष्ट करने और साजिश रचने कापर्चा दर्ज किया था। कोर्ट ने 30 नवंबर को राजवीर को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू को मारने में चार को उम्रकैद
पटियाला। जिला एवं सेशन जज राजशेखर अत्री की कोर्ट ने बहू को आग लगाकर उसे मारने के दोष में पति, सास, ससुर व देवर को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक सिटी राजपुरा पुलिस ने 26 मार्च 2011 को राजपुरा के गुरु नानक मोहल्ला के होशियार सिंह, उसकी पत्नी राज कौर, लड़कों कुलजीत सिंह व मलकीत सिंह के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का पर्चा दर्ज किया था।


यह पर्चा मलकीत सिंह की पत्नी के बयान पर दर्ज हुआ था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसे पति, सास, ससुर व देवर ने आग लगाई है। वे उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed