फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   seminar on gaddar movement in punjabi university

गदर लहर पर 700 पन्नों का दस्तावेज तैयार : वीसी

Wed, 06 Nov 2013 07:14 PM IST
Updated Wed, 06 Nov 2013 07:14 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से केंद्र के सभ्याचारक मंत्रालय के सहयोग से गदर लहर की शताब्दी को समर्पित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का बुधवार को यूनिवर्सिटी के सिनेट हाल में समापन हो गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानगी करते हुए वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने कहा यूनिवर्सिटी की ओर से आजादी की लहर के हवाले से गदर लहर के इतिहास को दर्शाता 700 पन्नों का एक दस्तावेज तैयार किया गया है।
विज्ञापन


जो इतिहासकारों व विद्वानों के लिए लाभकारी साबित होगा। साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी यूनिवर्सिटी गदर लहर के संबंध में महत्वपूर्ण योगदान डालने में यत्नशील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के पूर्व प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर प्रिथीपाल सिंह कपूर ने कहा कि गदर लहर किसी न किसी रूप में प्रेरणा का स्रोत रही है।

गदर लहर पंजाबी सभ्याचार का एक भाग है। आगे कहा कि इतिहासकार गदर की मूल परिभाषा को अलग-अलग अर्थों में लेते हैं और यह सेमिनार इस लहर का मूल उद्देश्य पहचानने में मददगार होगा।


इस मौके पर नाटककार आत्मजीत सिंह ने भी गदर लहर के संबंध में अपने विचार सांझे किए। इसके बाद वीसी ने आए मेहमानों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सेमिनार की कोआर्डिनेटर डा. इंदु बांगा ने कहा कि सेमिनार की गतिविधियों को एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के रजिस्टरार डॉ. एएस चावला ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. दीपक मनमोहन सिंह, डॉ. सतीश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed